1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. अनुराग कश्यप के दिल को छू गई इस नई मूवी की काहनी, साउथ एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे

अनुराग कश्यप के दिल को छू गई इस नई मूवी की काहनी, साउथ एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 17, 2025 06:54 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 06:54 pm IST

बेसिल जोसेफ स्टारर नई मलयालम फिल्म 'पोनमैन' का अनुराग कश्यप ने रिव्यू शेयर किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन ओटीटी पर इसकी कहानी को खूब पसंद किया जा रहा है।

Anurag kashyap- India TV Hindi
अनुराग कश्यप Image Source : INSTAGRAM

बेसिल जोसेफ स्टारर 'पोनमैन' एक मलयालम कॉमेडी थ्रिलर है, जिसका हाल ही में जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर हुआ है। जोतिष शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। 30 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये धमाकेदार मूवी ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से अपनी धांसू स्टोरी को लेकर खूब चर्चा में है। 'शैतान', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'महाराजा' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अब इस फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक की तारीफ की है।

अनुराग कश्यप को पसंद आई ये फिल्म

फिल्म निर्माता ने लिखा, 'एक ओरिजनल स्टोरी और बहुत मजेदार कास्ट। बेसिल जोसेफ आज के समय के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई।' जब से 'पोनमैन' का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर हुआ है, सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के रिव्यू की बाढ़ आ गई है। दर्शकों ने फिल्म की मनोरंजक कहानी और सीन्स की खूब प्रशंसा की, खासकर जिस तरह से दहेज प्रथा को लेकर लोगों की सोच को इस फिल्म ने बदला है वह काबिले तारीफ है। कई लोगों ने अनुराग कश्यप की तरह ही बेसिल जोसेफ के काम की भी सराहना की।

ब्लैक कॉमेडी से ओटीटी पर मचाई धूम

'पोनमैन' एक मलयालम फिल्म है, जिसका निर्देशन जोथिश शंकर ने किया है और जी.आर. इंदुगोपन और जस्टिन मैथ्यू ने इसे लिखा है। जी.आर. इंदुगोपन की नालंचू चेरुप्पाकर पर आधारित इस फिल्म का निर्माण विनायक अजीत ने किया है। इस मूवी में बेसिल जोसेफ, साजिन गोपू, लिजोमोल जोस, आनंद मनमाधन और दीपक परम्बोल भी हैं। दूसरी ओर, फिल्म का संगीत जस्टिन वर्गीस ने तैयार किया है। मलयालम डायरेक्टर जोतिष शंकर की इस ब्लैक कॉमेडी का बजट सिर्फ तीन करोड़ रुपये बताया जा रहा है जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म 'पोनमैन' जियो हॉटस्टार पर अपनी कहानी की वजह से ओटीटी दर्शकों के वॉच लिस्ट में शामिल हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन