1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. जीके क्या करेगा? बिग बॉस-19 के बाद फिर दिखा तान्या मित्तल का स्वैग, वायरल हो गया ओटीटी स्टार्स के साथ ये कॉलेबोरेशन

जीके क्या करेगा? बिग बॉस-19 के बाद फिर दिखा तान्या मित्तल का स्वैग, वायरल हो गया ओटीटी स्टार्स के साथ ये कॉलेबोरेशन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 15, 2026 01:40 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 01:40 pm IST

तान्या मित्तल ने हाल ही में सीरीज एस्पिरेंट्स की स्टारकास्ट के साथ एक मजेदार कॉलेबोरेशन किया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Tanya MIttal- India TV Hindi
तान्या मित्तल Image Source : INSTAGRAM@PRIMEVIDEOIN

तान्या मित्तल ने भले ही बिग बॉस 19 का खिताब नहीं जीता लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा पॉपुलर वही रहीं थीं। यहां से मिली पॉपुलरिटी आज भी उन्हें लोगों के बीच याद रखे हुए है। बिग बॉस शो में दिखे बॉस अंदाज को लोगों ने एक बार फिर देखा है। तान्या ने प्राइम वीडियो के साथ ऐसा कॉलेब किया है कि फैन्स भी खुश हो गए हैं। तान्या ने प्राइम वीडियो के शो 'एस्पिरेंट्स 3'  की स्टारकास्ट के साथ एक मजेदार वीडियो शूट किया है। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तान्या के बॉस अंदाज को देख कमेंट्स में उनके बिग बॉस के दिनों को भी लोगों ने याद किया है। 

सीरीज के प्रमोशन के लिए बनाया फनी वीडियो

द वायरल फीवर यानी टीवीएफ की मशहूर और हिट सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का हाल ही में सीजन 3 रिलीज हुआ है। जिसके प्रमोशन के लिए ये कॉलेबोरेशन किया गया है। ये सीरीज दरअसल यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंदगी और उनके इमोशन पर बनाया गया है। इससे पहले इस सीरीज के 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही हिट रहे हैं। अब एस्पिरेंट्स सीजन 3 के साथ प्राइम वीडियो पर लौट आया है। सीरीज की स्टारकास्ट के साथ तान्या ने बॉस अंदाज में एक मजेदार वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो रहा है। 

एकता कपूर के साथ काम करती दिखेंगी तान्या

बिग बॉस 19 में तान्या ने अपनी पर्सनालिटी को ऐसे दिखाया कि 1 हफ्ते में ही उनकी चर्चाओं से इंटरनेट भर गया। इसके बाद से लगातार पूरे शो में सुर्खियां बटोरती रहीं। तान्या भले ही शो नहीं जीत पाईं लेकिन एकता कपूर का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहीं। एकता ने बिग बॉस 19 में आकर तान्या की न केवल तारीफ की थी बल्कि उन्हें शो देने का प्रोमिस भी कर डाला था। अब बीते महीने फरवरी में तान्या ने एकता के साथ एक वीडियो बनाया था जिसमें उनके शो की खबरों पर भी मुहर लग गई थी। अब तान्या और एकता दोनों एक साथ काम कर रही हैं और जल्द ही नया सीरियल भी देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी तक दोनों ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

ये भी पढ़ें-कैंसर को मात देकर वापस घर लौटीं एक्ट्रेस, फूट पड़ा सर्जरी का दर्द, दूसरे धर्म में शादी को लेकर भी हो चुकी ट्रोल

ईरान अमेरिका वॉर के चलते दुबई में फंसा था सुपरस्टार, भारत लौटते ही मनाया जश्न और खरीदी आलीशान कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन