KGF Chapter 2: साउथ सुपरस्टार यश सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर चुके हैं और 400 से ज्यादा करोड़ की कमाई कर ली है। अब ओटीटी पर भी यश धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं अब यह फिल्म ओटीटी प्राइम वीडियो पर भी फैंस को देखने के लिए मिल जाएगी। फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 अब प्राइम वीडियो पर फैंस देख सकते हैं, इसको मूवी रेंटल के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
Related Stories
फैंस फिल्म को 199 रुपए देकर घर पर बैठे कर प्राइम पर सीधे तौर पर देख सकते है फिर चाहे यूजर्स प्राइम के सदस्य हों या ना हों। फिल्म एसडी में पांच भाषाओं में उपलब्ध होगी।
केजीएफ: चैप्टर 2 के अलावा, दर्शक नवीनतम भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के साथ-साथ दुनिया भर की लोकप्रिय फिल्मों के विविध चयन को किराए पर ले सकते हैं।
इनपुट-आईएएनएस