Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. क्या 'नागिन 4' में कोमोलिका यानी हिना खान बनेंगी नागिन?

क्या 'नागिन 4' में कोमोलिका यानी हिना खान बनेंगी नागिन?

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jun 04, 2019 10:23 pm IST, Updated : Jun 04, 2019 10:23 pm IST

खबर है कि एकता कपूर ने हिना खान को 'नागिन 4' में नागिन का रोल प्ले करने का ऑफर दिया है।

हिना खान- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM हिना खान

मुंबई: हिना खान, जिन्हें आप एकता कपूर के मशहूर शो कसौटी जिंदगी की कोमोलिका के रूप में देख चुके हैं, इस वक्त वो सपनों भरी जिंदगी जी रही हैं। कोमोलिका के रूप में मिले ढेर सारे प्यार के बाद हिना खान कैन्स फिल्म फेस्टिवल में गईं और वहां उन्हें खूब सारी सराहना मिली। इसके  बाद वो स्विटजरलैंड और पैरिस में बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग छुट्टियां मनाती भी दिखीं और फिर मुंबई वापस लौट आईं। इसके साथ ही उनकी झोली में दो अपकमिंग फिल्में भी हैं। इस बीच एक और खबर आई है जिसे सुनकर हिना खान के फैन्स खुशी से झूम उठेंगे। खबर है कि हिना खान टीवी क्वीन एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 4 में नागिन का रोल प्ले कर सकती हैं।

 

सुरभि ज्योति और अनीता हसनंदानी स्टारर नागिन 3 खत्म हो चुकी है और फैन्स इससे उदास भी हैं। टीआरपी चार्ट में इस शो ने हमेशा नंबर वन का खिताब हासिल किया। अब नागिन 4 का प्रोमो भी आ गया है और सभी फैन्स गेस करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस बार नागिन में कौन होगा। स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक हिना खान ये आइकॉनिंक कैरेक्टर प्ले कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि हिना और एकता ने इस बारे में बात भी कर ली है। इसमें कोई शक नहीं कि हिना खान अगर नागिन बनती हैं तो वो शो की सारी लाइमलाइट छीन ले जाएंगी। आपको याद ही होगा कोमोलिका के रोल में हिना खान ने किस तरह जलवे बिखेरे थे।

कलर्स की तरफ से नागिन 4 का प्रोमो भी सामने आ गया है। देखना दिलचस्प होगा इस बार नागिन कौन बनेगा?

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement