1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या जसलीन मथारू ने अनूप जलोटा से कर ली है शादी? फोटो वायरल हुई तो फैंस पूछ रहे सवाल

क्या जसलीन मथारू ने अनूप जलोटा से कर ली है शादी? फोटो वायरल हुई तो फैंस पूछ रहे सवाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 12:07 pm IST

बिग बॉस 12 कंटेस्टेंट जसलीन मथारू ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं।

बिग बॉस 12 कंटेंस्टेंट जसलीन मथारू ने अनूप जलोटा से की शादी, सोशल मीडिया में तस्वीरें हुई वायरल- India TV Hindi
बिग बॉस 12 कंटेंस्टेंट जसलीन मथारू ने अनूप जलोटा से की शादी, सोशल मीडिया में तस्वीरें हुई वायरल Image Source : INSTAGRAM/JASLEENMATHARU

बिग बॉस 12 कंटेस्टेंट जसलीन मथारू ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।  जिसके बाद से उनके फैंस ने सवालों की लंबी लिस्ट सामने खड़ी कर दी है। दरअसल जसलीन से सोशल मीडिया में जो तस्वीर शेयर की। उसमें वह भजन गायन अनूप जलोटा के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। 

जसलीन मथारू ने इस तस्वीरों के शेयर करते हुए कोई भी कैप्शन नहीं दिया है। जसलीन के लुक की बात करें तो वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी और हाथों में चूड़ा पहना हुआ है।  वहीं अनूप जलोटा क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दूल्हे वाली पगड़ी लगाए हुए है। 

एक लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार हैं राजकुमार राव, नवंबर में रिलीज हो रही है फिल्म

जसलीन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रखी है। हर कोई जानना चाहते हैं कि क्या दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है?। वहीं कई फैंस दोनों को मुबारक बाद देते हुए नजर आ रहे हैं। 

कुछ ही दिन पहले ही जसलीन ने अनूप जलोटा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग हिंदी फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' के बारे में बताया। इस फिल्म में वह अनूप जलोटा के साथ नजर आ रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन