1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: विकास गुप्ता ने शो में किया परिवारिक विवाद और कर्जे का खुलासा, मां ने कही ये बड़ी बात

Bigg Boss 14: विकास गुप्ता ने शो में किया परिवारिक विवाद और कर्जे का खुलासा, मां ने कही ये बड़ी बात

 Published : Jan 30, 2021 04:02 pm IST,  Updated : Jan 30, 2021 04:02 pm IST

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंन विकास गुप्ता ने शो में अपने परिवारिक विवाद और कर्जे के बारे में अनसुनी बाते कहीं। इस एपिसोड के बाद उनकी मां शार्दा गुप्ता ने अपना रिएक्शन दिया है। जानिए क्या कहा है कि विकास की मां ने।

VIKAS GUPTA- India TV Hindi
VIKAS GUPTA Image Source : INSTAGRAM/LOSTBOYJOURNEY

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने हाल ही में शो में अपने निजी जीवन के बारे में कई खुलासे किए। इस दौरान विकास काफी भावुक हो गई और उन्होंने अली गोनी, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक से बहुत सारी अनसुनी बातें बताईं। बातचीत करते हुए विकास ने अपने बुरे हालातों और अपने पारिवारिक विवादों के बारे में भी बताया। 

आसान नहीं है शिवांगी जोशी के लिए सीरत का रोल निभाना, दिन-रात करती हैं कड़ी मेहनत

अपनी परेशानियों के बारे में बताते हुए विकास ने कहा कि उन्हें ना केवल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी कुछ दोस्तों ने उनका साथ छोड़ दिया। 

मां ने बात करने से मना किया

अपने कर्जे के बारे में विकास गुप्ता ने कहा,"एक वक्त ऐसा था जब में अपना घर बेचने वाला था और जब मैंने अपनी मां को कॉल किया और इसके बारे में बताया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा,'मैं बिजी हूं, एक ट्रिप पर, मैं 10 दिन बाद तुमसे बात करूंगी.' तब मैंने उन्हें कहा था,'मैं टूट गया हूं' और मैं आपके इलाज का खर्च नहीं उठा सकता हूं."

कार्तिक और सीरत की पहली मुलाकात की झलक आई सामने,राजस्थानी लुक में दिखीं शिवांगी जोशी

बता दें कि विकास गुप्ता अपने खराब स्वास्थ्य के चलते इस पूरे सीजन में स्थिर होकर गेम नहीं खेल पाए हैं और घर से अंदर-बाहर होते रहे हैं। उन्होंने  ने हाल ही के एक एपिसोड में अपनी मां के साथ चल रहे झगड़े के बारे में सबको बताया। विकास के बातों को टीवी पर सुनने के बाद उनकी मां ने रिएक्शन भी दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन