1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के डायरेक्टर से फैन ने नई दयाबेन लाने को कहा, जवाब सुनकर आ जाएगी हंसी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के डायरेक्टर से फैन ने नई दयाबेन लाने को कहा, जवाब सुनकर आ जाएगी हंसी

 Published : Apr 07, 2021 05:29 pm IST,  Updated : Apr 07, 2021 05:38 pm IST

दिशा वकानी को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़े 5 साल से हो गए मगर आज भी शो में दूसरी दयाबेन नहीं आई हैं।

Fan asked director of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah bring new Dayaben तारक मेहता का उल्टा चश्मा के- India TV Hindi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Image Source : SABTV

मुंबई: मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक दशक से लोगों का फेवरेट शो है, 12 सालों से ये शो चल रहा है और कई बार टीआरपी के टॉप 5 में अपनी जगह बना चुका है। लेकिन साल 2017 में शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली और तब से वो लौटकर नहीं आईं। शो में जेठालाल की पत्नी दयाबेन का किरदार तब से शो से गायब है, फैंस बार बार मेकर्स से पूछते हैं कि दयाबेन कब वापस आ रही हैं, फैंस ये भी कहते हैं कि अगर दिशा वकानी नहीं लौट रही हैं तो शो में दूसरी दयाबेन की एंट्री कराई जाए। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शो के डायरेक्टर मालव राजदा से भी यही सवाल पूछ लिया, जिसका उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि लोगों को पढ़कर हंसी आ रही है।

क्या था सवाल

सोशल मीडिया पर शो के डायरेक्टर मालव राजदा से एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- 'प्लीज नई दया को लाओ, इतना इंतजार करके भी कोई फायदा होगा, आप ही सोचो बेचारे कब से दया का इंतजार कर रहे हैं।'

इस सवाल के जवाब में मालव ने ऐसा जवाब दिया कि लोगों कि हंसी नहीं रुक रही है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा- 'मैं ज्यादा बोलूंगा तो वो नया डॉयरेक्टर ले आएंगे ... यह मेरे हाथ में नहीं है। मैं सिर्फ शो का निर्देशन करता हूं। शो में कौन काम करेगा, कौन नहीं या एक्टर्स के बारे में निर्णय मैं नहीं ले सकता हूं। वैसे भी जो भी होता है अच्छे के लिए होता है।'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Image Source : INSTAGRAMTaarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों को मेकर्स से ये भी शिकायत है कि शो में कुछ बदलाव नहीं हो रहे हैं, लोग एक ही चीज देख देखकर तंग हो गए हैं, उन्हें कुछ नया नहीं मिल रहा है।

यहां पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी हुईं कोविड पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पहले म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' ने मचाया धमाल, मिले 60 मिलियन व्यूज

सोनू सूद ने उनके नाम पर ठगी करने वाले को पकड़ने पर तेलंगाना पुलिस को दिया धन्यवाद

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन