1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गौहर खान ने मरहूम पिता की याद में शेयर किया अपने निकाह का वीडियो, बताया - जिंदगी का सबसे खास पल

गौहर खान ने मरहूम पिता की याद में शेयर किया अपने निकाह का वीडियो, बताया - जिंदगी का सबसे खास पल

 Published : Mar 06, 2021 02:42 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 02:46 pm IST

अभिनेत्री गौहर खान ने अपने मरहूम पिता की याद में एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो गौहर खान के निकाह के दौरान का है।

Gauhar Khan- India TV Hindi
Gauhar Khan Image Source : INSTAGRAM/@GAUHARKHAN

अभिनेत्री गौहर खान ने अपने मरहूम पिता जफर अहमद खान की याद में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गौहर खान के पिता अभिनेत्री के निकाह के दौरान प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का हाल ही में इंतकाल हो गया था। अभिनेत्री अपने पिता के काफी करीब हैं और यूं अपने पिता के दुनिया से रुकसत हो जाने की बाद काफी दुखी हैं। इस वीडियो को गौहर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

देखें वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने लिखा, ''मेरे पिता मेरी शान! जफर अहमद खान आप असली स्टार हैं. मेरे पापा ने मेरे निकाह के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ये मेरी जिंदगी का सबसे खास लम्हा है।''

गौहर के पिता लंबे समय से बीमार थे। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर पिता की फोटोज शेयर कर रही थीं और उनकी सेहत के लिए दुआ मांग रही थीं। 

बीते दिनों गौहर खान ने अपने पिता की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "मेरे हीरो, आपके जैसा कभी कोई नहीं था। मेरे पिता एक एंजेल के रूप में गुजर चुके हैं। अलहमदुलिल्लाह। उनका निधन उनके सुंदर जीवन के लिए एक वसीयतनामा था, जिसमें वह सबसे अच्छी आत्मा थे। हमेशा के लिए मेरे पापा। मैं आपसे बहुत बहुत प्यार करती हूं। और अभीतक आपके शानदार व्यक्तित्व का एक प्रतिशत भी नहीं हो सकी। #MyForeverShiningStar । उन्हें अपनी दुआ में शामिल रखिए।"  

यहां पढ़ें

अर्पिता ने शेयर की भाई सलमान खान संग पुरानी यादें, बताया इन लम्हों को खास

Happy Birthday Janhvi Kapoor: एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग में भी खुद को स्थापित करने की राह पर जाह्नवी कपूर 

हेज़ल कीच ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं - मैं वापस आऊंगी… लेकिन जल्द नहीं!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन