1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. किश्वर मर्चेंट और सुयश राय बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

 Published : Aug 27, 2021 08:46 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 08:46 pm IST

एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और एक्टर सुयश राय माता-पिता बन गए हैं। किश्वर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है।

kishwar merchant - India TV Hindi
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय Image Source : INSTAGRAM/ KISHWERSMERCHANTT

टीवी एक्टर्स किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर कर किश्वर मर्चेंट  के मां बनने की खबर दी है। फोटो में वे पति और बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स उन्हें मां बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

The Empire Review: किलों को फतह करने की जद्दोजहद में है बहुत सारा ड्रामा, बाबर को दिखाया गया धीरोदात्त नायक

कपल ने मम्मी-पापा बनने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वे इंस्टा पर लिखती हैं,- ’27 अगस्त 2021 को बेबी राय का स्वागत किया। यह बेटा है।’ करीब 1 घंटे पहले शेयर हुए इस पोस्ट पर  अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। किश्वर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर करती रही हैं। 

फोटो में तीनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। बेबी, किश्वर की गोद में लेटा हुआ है और सुयश ने दोनों को गले लगाया हुआ है। हालांकि, अभी दोनों ने बेटे के चेहरे को छिपाया हुआ है। 

किश्वर मर्चेंट ने साल 2016 में सुयश राय से शादी की थी। इसके पहले कपल 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दरअसल, किश्वर ने सुय्यश को साल 2010 से डेट करना करना शुरू किया था और उसके 6 साल बाद शादी के बंधन में बंध गए। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड का हुआ ट्रांसफर, 1.5 करोड़ सालाना सैलरी की खबरों के बाद जांच शुरू

अपारशक्ति खुराना बने पिता, पत्नी आकृति ने बेटी को दिया जन्म

'देश के मेंटर्स' कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसेडर होंगे सोनू सूद, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन