'नच बलिए' का नया सीज़न फिर आने को तैयार है। पिछली बार शो में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया-विवेक दहिया, सनाया ईरानी-मोहित सहगल, आशका गोराडिया-ब्रेंट गबले, भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया, दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम ने हिस्सा लिया था। हालांकि इस बार मेकर्स नया फॉर्मेट लाने की योजना बना रहे हैं। इस बार शो में पार्टनर्स नहीं बल्कि एक्स कपल्स आएंगे।
Related Stories
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में हमेशा वो लोग आए हैं, जो या तो शादीशुदा हैं, या रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इस बार शो का फॉर्मेट अलग होने वाला है। इस बार सब अपने एक्स पार्टनर्स के साथ आएंगे। अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है और चीजें कुछ महीने में साफ हो जाएंगी।
दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड के एक्स कपल सलमान खान और कटरीना कैफ की भी इस शो में साथ आने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान इस शो को प्रोड्यूस करेंगे और कटरीना इसकी जज बनेंगी। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
पिछले साल दिव्यांका और विवेक ने 'नच बलिए' जीता था। अबिगेल पांडे और सनम जौहर फर्स्ट रनर अप थे और सनाया ईरानी और मोहित सहगल सेकेंड रनर अप थे।
Also Read:
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के रिश्ते को हुए 1 साल, सोशल मीडिया पर दोनों ने ऐसे किया विश
यामी गौतम के बाद पुलकित सम्राट अब कृति खरबंदा को कर रहे हैं डेट?