1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म का टीज़र हुआ रिलीज

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म का टीज़र हुआ रिलीज

 Published : Sep 29, 2019 07:41 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 07:43 pm IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म का पहला टीज़र रिलीज हो गया है।

Suhana khan- India TV Hindi
Suhana khan Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हुई हैं। सुहाना पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले सुहाना बतौर एक्ट्रेस शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाली हैं। सुहाना की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू का टीज़र रिलीज हो गया है।

50 सेकेंड के टीजर में कोई डायलॉग नहीं हैं। बस म्यूजिक पर एक जर्नी दिखाई गई है। जिसमें कई सीन्स में सुहाना खान नजर आ रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा- मैं पहली बार अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू के कुछ विजुअल शेयर कर रहा हूं। फिल्म पूरी हो चुकी है लेकिन मैं अभी रिलीज डेट को लेकर श्योर नहीं हूं। मैं बीते साल से आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया करता हूं।

टीज़र से पहले सुहाना खान के शूटिंग करते हुए कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सुहाना के फैन पेज उनकी फोटोज आए दिन फोटोज शेयर करते रहते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि उनके बच्चे पहले अपनी पढ़ाई खत्म करेंगे उसके बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं तो वहीं आर्यन कैलिफोर्निया से फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रहे हैं।

Also Read:

Bigg Boss 13: प्रीमियर से पहले देखिए कैसी होगी होस्ट सलमान खान और शो के कंटेस्टेंट्स की एंट्री

Bigg Boss House के इस कोने से सलमान खान रखेंगे प्रतियोगियों पर नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन