1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Spolier! Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बेटी को जन्म देते ही हो जाएगी सीरत की मौत!

Spolier! Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बेटी को जन्म देते ही हो जाएगी सीरत की मौत!

 Published : Sep 23, 2021 04:24 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 07:05 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान लीड रोल निभाते हैं, खबरों के मुताबिक जनरेशन लीप के बाद ये दोनों लीड कलाकार शो को अलविदा कह देंगे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : TWITTER- @NONAB98

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक और मौत होने वाली है। नायरा के बाद कार्तिक की दूसरी पत्नी सीरत की भी मौत हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटी ऐश्वर्या को जन्म देने के बाद सीरत की डेथ हो जाएगी। इसी के साथ शिवांगी जोशी शो को अलविदा कह देंगी। गोयनका परिवार ऐश्वर्या को सीरत की मौत का जिम्मेदार मानेंगे। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जो ट्रैक इन दिनों चल रहा है उसमें सीरत और कार्तिक माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं शो में सीरत की मां शीला की दोबारा एंट्री हो गई है। उन्होंने आते ही घर से सोने के कंगन गायब कर दिए। कार्तिक सभी से रिक्वेस्ट करता है कि ये बात वो पापा और सीरत तक ना पहुंचने दें, मगर दोनों ही ये बात सुन जाते हैं।

अनुपमा और अनुज कपाड़िया ने 'बचपन का प्यार' गाने को किया रीक्रिएट, दिखी क्यूट केमिस्ट्री

सीरत मां बनने वाली है इसलिए कार्तिक नहीं चाहता कि वो परेशान हो। सीरत के मां बनते ही शो में जनरेशन लीप आएगा और शो यंगर जनरेशन पर फोकस हो जाएगा। कायरव, अक्षू और ऐश्वर्या शो के लीड होंगे। इनके लिए कास्टिंग हो चुकी है, आने वाले दिनों में पता चलेगा कि ये लीड कलाकार कौन होंगे। शो के लिए दिगांगना सूर्यवंशी का नाम भी सामने आया था, मगर एक इंटरव्यू में दिगांगना ने इन बातों का खंडन किया है, उन्होंने कहा कि वो टीवी शो में दोबारा काम नहीं करना चाहती हैं। फिलहाल वो ओटीटी और फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।

कॉन्ट्रोवर्शियल शो में काम कर विवादों में रहीं तेजस्वी प्रकाश Bigg Boss 15 में आ सकती हैं नजर

बता दें, 12 सालों से चल रहे टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पिछले 5 सालों से शिवांगी जोशी और मोहसिन खान लीड रोल निभा रहे हैं। इससे पहले हिना खान और करण मेहरा इस शो के चेहरे थे। अब शिवांगी और मोहसिन भी शो छोड़ रहे हैं। उनके जाने के बाद कौन शो का चेहरा होगा ये जानने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी के बाद लीड रोल करने की खबर पर दिगांगना सूर्यवंशी ने दिया जवाब 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन