1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रणवीर की हुई सीरत तो कार्तिक की जिंदगी में लौट आई नायरा?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रणवीर की हुई सीरत तो कार्तिक की जिंदगी में लौट आई नायरा?

 Published : Jun 12, 2021 05:55 pm IST,  Updated : Jun 12, 2021 05:55 pm IST

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग इन दिनों गुजरात में चल रही है, कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में सीरियल की शूटिंग पर बैन लगा है और मेकर्स ने शो की शूटिंग गुजरात में करने का फैसला किया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM/ KAIRA.1881

नई दिल्ली: टीवी एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) काफी मशहूर शो है, सीरियल पिछले 12 साल से ज्यादा समय से टीवी पर चल रहा है और आज भी लोगों का पसंदीदा शो है। कार्तिक की पत्नी नायरा की मौत के बाद शो में नायरा की हमशक्ल सीरत की एंट्री हुई, लेकिन अब शो में सीरत की शादी उसके बॉयफ्रेंड रणवीर से हो गई।

 सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) नायरा वाले किरदार में नजर आ रही हैं, वहीं  कार्तिक उन्हें गले लगे हुए नजर आ रहे हैं, फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि नायरा एक बार फिर सीरियल में एंट्री लेगी और कार्तिक की जिंदगी फिर से पहले जैसी हो जाएगी। 

एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) शो में डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं और नायरा रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं, रेड ड्रेस में ही नायरा आखिरी बार भी शो में नजर आई थीं ऐसा लग रहा है वो एक बार फिर से शो में एंट्री लेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन