1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन के एग्जिट होते ही शो में होगी इस Ex बिग बॉस कंटेस्टेंट की एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन के एग्जिट होते ही शो में होगी इस Ex बिग बॉस कंटेस्टेंट की एंट्री

 Published : Sep 20, 2021 05:46 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 10:38 pm IST

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के शो छोड़ने के बाद शो में जनरेशन लीप आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार मोहसिन खान ज्यादा उम्र के आदमी का रोल नहीं प्ले करना चाहते हैं और इसी वजह से वो शो छोड़ रहे हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : FAN PAGE

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब एक नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। शिवांगी और मोहसिन 5 साल बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है शो को अलविदा कहने जा रहे हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में दोनों अपना आखिरी एपिसोड शूट करेंगे। शो में उनके जाने के बाद लीड में उनकी बेटियां अक्षू (कार्तिक-नायरा की बेटी) और ऐश्वर्या (कार्तिक-सीरत की बेटी) नजर आएंगी। इन दोनों के लिए एक्ट्रेसेज को कास्ट कर लिया गया है, जल्द ही इसका खुलासा होगा। इस बीच एक और खबर सामने आई है। सुनने में आ रहा है कि बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रह चुकी दिगांगना सूर्यवंशी ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आएंगी। उनका रोल क्या होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

राज कुंद्रा को मिली जमानत, अश्लील वीडियो मामले में कोर्ट से राहत

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के शो छोड़ने के बाद शो में जनरेशन लीप आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार मोहसिन खान ज्यादा उम्र के आदमी का रोल नहीं प्ले करना चाहते हैं और इसी वजह से वो शो छोड़ रहे हैं, हालांकि कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है।

छोटी बहू की एक्ट्रेस लेंगी Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नई एंट्री, शिवांगी-मोहसिन छोड़ रहे हैं शो

हाल ही में खबरें आई थीं कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी बिग बॉस 15 में नजर आएंगे, लेकिन मोहसिन ने इन खबरों का खंडन किया है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर मोहसिन ने लिखा है- मेरे बिग बॉस में जाने की खबर सच नहीं है, यार मैं इसके लिए बहुत शर्मीला हूं। आप सभी के लिए अच्छे वीकेंड की दुआ करता हूं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन