1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 20 September: नायरा को लेकर कार्तिक-वेदिका में हुई लड़ाई!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 20 September: नायरा को लेकर कार्तिक-वेदिका में हुई लड़ाई!

 Published : Sep 20, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 03:45 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 20 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा और वेदिका में पहले झगड़ा होता है और बाद में कार्तिक से भी वेदिका कर लेती है लड़ाई।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 20 September- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 20 September

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 20 September 2019: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड में दिखाते हैं कि वेदिका नायरा और कार्तिक को साथ सोया देखकर रोने लगती है, दूसरी तरफ कार्तिक और नायरा की नींद खुलती है और दोनों एक-दूसरे को एकसाथ बिस्तर पर देखकर चौंक जाते हैं।

सुबह उठकर सभी घरवाले विसर्जन की तैयारी करते हैं दूसरी तरफ वेदिका और नायरा में झगड़ा होता है। वेदिका दुख और गुस्से में नायरा से कहती है कि जब कार्तिक आपको याद करके रोते रहे तब आप आई नहीं जब उन्होंने मूव ऑन करके मुझसे शादी की तो आप लौट आईं। इसके बाद वेदिका, नायरा से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करती है कि वो यहां से कायरव को लेकर चली जाए, लेकिन नायरा उसे समझाने की कोशिश करती है कि ये आसान नहीं है। 

वेदिका, नायरा से कहती है कि सच बात तो यही है कि आप जाना ही नहीं चाहती हैं। वेदिका जब नायरा को काफी बुरा-भला कह देती है तो नायरा बर्दाश्त नहीं कर पाती है, वो फूट फूटकर रोने लगती है, दूसरी तरफ वेदिका भी बहुत रोती है। 

वेदिका और नायरा नीचे आती हैं जहां सभी घरवाले गणेश जी का विसर्जन कर रहे होते हैं। कायरव एक बार फिर कार्तिक और नायरा को साथ खड़ा कर देता है।  घरवाले घर पर ही इकोफ्रेंडली गणेश का विसर्जन करते हैं।

नायरा घरवालों से कहती है कि वो कायरव को लेकर यहां से भाई के घर जाना चाहती है, हम जाएंगे तभी सारे रिश्ते नॉर्मल हो पाएंगे। लेकिन कार्तिक भड़क जाता है, वो कहता है कि तुम मेरे बेटे को मुझसे दूर नहीं ले जा सकती हो। 

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि वेदिका अपने पति कार्तिक से भी नायरा को लेकर लड़ेगी। 

Also Read:

Thalaivi: कंगना रनौत की ये फोटो हो रही है वायरल, जानें क्या है पूरा माजरा

The Zoya Factor Review: सोनम कपूर की कमज़ोर फ़िल्म में चमके दुलकर सलमान

Happy Birthday Mahesh Bhatt: आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने यूं किया पापा को बर्थडे विश

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन