1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: अनुपमा और अनुज के बीच आएगी एक्स गर्लफ्रेंड, अनेरी वजानी की होगी शो में एंट्री

Anupamaa: अनुपमा और अनुज के बीच आएगी एक्स गर्लफ्रेंड, अनेरी वजानी की होगी शो में एंट्री

 Published : Dec 02, 2021 07:58 pm IST,  Updated : Dec 02, 2021 08:19 pm IST

निशा और उसके कजिन्स फेम अनेरी वजानी ने अनुपमा शो के लिए हामी भर दी है और शो में वो अनुज के पास्ट से ब्लास्ट करने आ रही हैं।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'अनुपमा' सीरियल में अनुज और अनुपमा को एक होते देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
  • टीआरपी की रेस में 'अनुपमा' शो हमेशा नंबर वन पर रहता है।

टीआरपी में नंबर वन रहने वाला शो अनुपमा फैंस को खूब पसंद आता है। फैंस इस शो से खुद को रिलेट कर पाते हैं, यही वजह है कि वो इसे देखना नहीं भूलते हैं। शो में अनुपमा और अनुज कपाड़िया की बढ़ती नजदीकियां फैंस को उत्साहित कर रही हैं। लेकिन इतनी आसानी से ये दोनों एक नहीं होंगे। शो में अब एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री होगी। अनेरी वजानी ये रोल करती दिखेंगी। जहां एक तरफ अनुज और अनुपमा करीब आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अनेरी वजानी के आने से दोनों की जिंदगी में तूफान आएगा।

निशा और उसके कजिन्स फेम अनेरी वजानी ने अनुपमा शो के लिए हामी भर दी है और शो में वो अनुज के पास्ट से ब्लास्ट करने आ रही हैं। जहां एक तरफ अनुज और अनुपमा करीब आ रहे हैं वहीं अनेरी इनके बीच दूरियां पैदा करने का काम करेंगी।

अनेरी ने बताया कि राजन शाही से मिलने गई थीं और उसी दिन शो साइन भी कर लिया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं मिस्टर राजन शाही से मिलने गई थी और एक घंटे के भीतर उन्होंने मुझे अनुपमा के लिए साइन कर लिया। हम साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक थे और मुझे खुशी है कि यह आखिरकार हो रहा है। वास्तव में, मैंने उनके शो और प्यार हो गया में मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। हालाँकि, ऐसा नहीं हो सका और मुझे निशा और उसके कजिन्स शो बाद में मिल गया। जैसा कि कहा जाता है कि सब कुछ बेहतर के लिए होता है।"

वहीं कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि अनेरी, अनुज की बहन के रोल में होंगी, प्रेमिका के नहीं। खैर जो भी हो अनेरी के फैंस उन्हें इस मशहूर शो में देखने के लिए बेताब हैं।

बेहद में नजर आ चुकी अनेरी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन