1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa Big Twist: अनुज कपाड़िया के कोमा में जाते ही अनुपमा का जीना होगा दुश्वार, आएगी ये बड़ी मुसीबत

Anupamaa Big Twist: अनुज कपाड़िया के कोमा में जाते ही अनुपमा का जीना होगा दुश्वार, आएगी ये बड़ी मुसीबत

 Published : Jul 11, 2022 08:26 pm IST,  Updated : Jul 11, 2022 08:26 pm IST

Anupama Written Update 11 July Episode: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आने वाले एपिसोड में दिखाएंगे कि अनुपमा (Rupali Ganguly) पर बड़ी मुसीबत आने वाली है, उसका पति अनुज कपाड़िया

Anupamaa Big Twist- India TV Hindi
Anupamaa Big Twist Image Source : FAN PAGE

Highlights

  • 'अनुपमा' का प्रसारण स्टार प्लस पर रात 10 बजे होता है
  • 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना लीड रोल में हैं
  • सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा भी शो में अहम किरदार में नजर आते हैं

Anupama Written Update 11 July Episode: स्टार प्लस के मशहूर टीवी शो अनुपमा (Anupama) में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, शो में मेकर्स एक से बढ़कर एक ट्विस्ट लाते रहते हैं जिससे दर्शकों का इंट्रेस्ट शो में बना रहे और यही वजह है कि शो टीआरपी में टॉप पर रहता है। इन दिनों दिखा रहे हैं कि राखी दवे और बा की लड़ाई चल रही है और पाखी-अधिक के बीच प्यार पनपने लगा। वनराज और अनुपमा जहां सभी चिंता कर रहे हैं कि पाखी पढ़ाई पर ध्यान दें वहीं अब फैंस को रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में बहुत बड़ा झटका लगने वाला है।

वनराज को आएगा पाखी पर गुस्सा

11 जुलाई के अनुपमा के एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज को पाखी पर गुस्सा आता है और वो पाखी पर हाथ उठाना चाहता है मगर वह खुद को रोक लेगा। अपकमिंग एपिसोड (Anupama Upcoming Episode) में वनराज और पाखी के बीच की बहस और बढ़ेगी। अनुपमा एक बार फिर वनराज से बहस करेगी और बा अनुपमा पर गुस्सा उतारेगी। 

आलिया ने दी थी रणबीर को मीडिया में बेबी को लेकर बोलने की ट्रेनिंग, एक्टर ने किए कई दिलचस्प खुलासे

अनुज को पता चली बरखा की सच्चाई

Anupamaa Big Twist
Image Source : FAN PAGEAnupamaa Big Twist

अनुज कपाड़िया को बरखा की सच्चाई पता चल जाएगी और वो डांस एकेडमी आकर अनुपमा को सारी बातें बताएगा। वह बताता है कि बरखा का परिवार मर्जी से नहीं बल्कि मजबूरी की वजह से भारत आया। अनुज कपाड़िया अपनी वाइफ अनुपमा से कहेगा यूएस में बरखा और उसके परिवार का बिजनेस बर्बाद हो गया है और इसी वजह से वो यहां आई है, अनुज अनुपमा से वादा लेगा कि वो कभी भी किसी भी दबाव में आकर अपना घर और बिजनेस किसी के नाम न करे। अनुज बार बार अनुपमा से वादा करने को कहता है अनुपमा की आंखों में आंसू आ जाते हैं और तभी होता है कुछ ऐसा जिसकी हम किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

अनुज के साथ घटेगी दुर्घटना

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाएंगे कि अनुपमा अनुज से बात कर रही होती है तभी अनुज के ऊपर डांस एकेडमी में एक कांच गिर जाता है, अपकमिंग एपिसोड में दिखाएंगे कि इसकी वजह से अनुज को काफी चोटें आ जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुज कोमा में चला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि अब अनुपमा खुद को कैसे बरखा के चंगुल से बचाएगी और बिना अनुज के कैसे वो घर और बिजनेस चलाएगी।

Jhalak Dikhhlaa Jaa 10: 'गुम है किसी के प्यार में' की सई दिखाएगी डांस का हुनर, निक्की तंबोली से टक्कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन