1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत, ऑनस्क्रीन मां ने दी हेल्थ अपडेट

बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत, ऑनस्क्रीन मां ने दी हेल्थ अपडेट

 Published : Dec 22, 2023 08:44 pm IST,  Updated : Dec 22, 2023 08:44 pm IST

'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका चाहर चौधरी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। कमल दडियाला ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी की फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

Priyanka Chahar Choudhary not well - India TV Hindi
प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका चाहर चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्टर को बिग बॉस शो से खूब नेम फेम मिला है। वहीं अब प्रियंका चाहर चौधरी की हेल्थ को लेकर परेशान कर देना वाली अपडेट सामने आई है। प्रियंका चाहर काफी समय से हेल्थ इश्यूज से जूझ रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री तुषार कपूर के साथ एक फिल्म का हिस्सा होंगी। अब, प्रियंका की 'उडारियां' की को एक्ट्रेस ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर देखने के बाद से ही फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी हॉस्पिटल में हुई भर्ती

प्रियंका का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बताया था की वो ठीक नही हैं। हालाँकि, अब 'उडारियाँ' अभिनेत्री कमल ददियाला, जिन्होंने तेजो (प्रियंका चाहर चौधरी) की मां सती का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के कैनुला वाले हाथ की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस के हाथ में ड्रिप पाइप भी देखने को मिल रही है। पोस्ट शेयर करते हुए कमल ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ, हमारी बबली गुरल फिर से खुश रहो @priyankachaharchoudhary'

यहां देखें पोस्ट-

Priyanka Chahar Choudhary not well
Image Source : INSTAGRAMप्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत

प्रियंका को फैंस ने दी दुआ

जैसे ही प्रियंका की हेल्थ अपडेट उनके प्रशंसकों तक पहुंची, उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करना शुरू कर दिया और अभिनेत्री के लिए शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इंशाअल्लाह वह बहुत जल्द ठीक हो जाएंगी।' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे, जल्दी ठीक हो जाओ परी। बुरी नजरें तुमसे दूर रहे।' एक प्रशंसक ने कहा, 'आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं... जल्द ठीक हो जाओ परी।' 

प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 'ये है चाहतें' और 'गठबंधन' में छोटी भूमिकाओं के साथ टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। अभिनेत्री को 'उडारियाँ' से प्रसिद्धि मिली। अंकित गुप्ता द्वारा अभिनीत 'फतेह' में उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा गया। एक्टर बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:

'मैंने प्यार किया' की शूटिंग के दौरान प्रेगनेंट थीं भाग्यश्री, सलमान खान की को-एक्ट्रेस ने शेयर किया अनसुना किस्सा

टीवी की 'पार्वती' का ये लुक देख फटी रह जाएंगी आंखें, वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss 17 में समर्थ जुरेल की वजह से ईशा मालवीय की कैप्टंसी को खतरा, घर में मचा हड़कंप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन