1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: Salman Khan नहीं अब ये फिल्ममेकर करेगा शो को होस्ट, जानिए वजह

Bigg Boss 16: Salman Khan नहीं अब ये फिल्ममेकर करेगा शो को होस्ट, जानिए वजह

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 22, 2022 10:18 am IST,  Updated : Aug 22, 2022 10:18 am IST

'बिग बॉस' सबसे ज्यादा पसंदीदा शो में से एक है। सलमान खान ने इस बार 'बिग बॉस' 16 के लिए बड़ी रकम की डिमांड कर दी है। इसी कारण से मेकर्स सलमान की जगह किसी और को होस्ट करवाने के बारे में सोच रहे हैं।

file- India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : FILE

Bigg Boss Season 16: 'बिग बॉस' सबसे ज्यादा पसंदीदा शो में से एक है। लंबे समय से फैंस इस शो का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के अनुसार आप 'बिग बॉस सीजन 16' 1 अक्टूबर से छोटे पर्दे पर देख सकेंगे।वहीं सलमान खान इस शो को चौथे सीजन से होस्ट करते आए हैं और इस बार वो अपनी फीस को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि इस बार वो  'बिग बॉस' को होस्ट नहीं करेंगे बल्कि इस शो को एक बड़े फिल्ममेकर होस्ट करेंगे।

जानकारी के अनुसार सलमान खान ने इस बार बिग बॉस 16 के लिए बड़ी रकम की डिमांड कर दी है। बता दें उन्होंने शो के पूरे सीजन के लिए 1 हजार करोड़ मांगे है।  इसी कारण से मेकर्स सलमान की जगह किसी और को होस्ट करवाने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि इन खबरो में कितनी सच्चाई है ये  'बिग बॉस' के मेकर्स और आने वाला समय ही बताऐगा।

ये फिल्ममेकर कर सकते हैं होस्ट

खबरों के अनुसार  'बिग बॉस' 16 को सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। रोहिक शेट्टी खतरों के खिलाड़ी को काफी सालों से होस्ट कर रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के मेकर्स सलमान खान के बजाय रोहित शेट्टी के नाम पर ही विचार कर रहे हैं।

Raju Srivastava Condition: राजू श्रीवास्तव की हालत फिर हुई नाज़ुक, अगले 24 घंटे हैं बेहद मुश्किल

ये सितारे आएंगे नजर

 'बिग बॉस' 16 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरें हैं कि, शो में 'लॉक अप' सीजन 1 के विजेता मुनव्वर फारुकी कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। बता दें मुनव्वर फारुकी  'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले थे, लेकिन कुछ चीजें उनके फेवर में नहीं हुईं और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। वहीं इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, शाइनी दोशी , सनाया ईरानी समेत कई सितारे दिखाई दे सकते हैं।

बिग बॉस 15 की विनर 

पिछले सीजन बिग बॉस 15 भी अक्टूबर में ही शुरू हुआ था। बता दें ये 2 अक्टूबर 2021 को प्रीमियर हुआ था और 30 जनवरी 2022 को फिनाले था। बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी थीं।

Bhabi Ji Ghar Par Hai: मलखान के नाम पर फंड जुटाने में हो रहा फर्जीवाड़ा, हुए ये बड़े खुलासे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन