1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. छवि मित्तल कैंसर फ्री हुईं! 6 घंटे की ब्रेस्ट सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

छवि मित्तल कैंसर फ्री हुईं! 6 घंटे की ब्रेस्ट सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

 Published : Apr 26, 2022 01:01 pm IST,  Updated : Apr 26, 2022 01:01 pm IST

छह घंटे की लंबी सर्जरी के बाद छवि मित्तल अब अपने स्तन कैंसर से मुक्त हैं। अभिनेत्री ने अपने फैंस और फॉलोवर्स को जानकारी देने के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

छवि मित्तल कैंसर फ्री हुईं!- India TV Hindi
छवि मित्तल कैंसर फ्री हुईं! Image Source : CHHAVI MITTAL

मशहूर एक्ट्रेस छवि मित्तल ने हाल ही में अपने फैंस को चौंका दिया जब उन्होंने घोषणा की कि उन्हें स्तन कैंसर का पता चला है। तभी से उनके फैंस और दोस्त उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आज यानी 26 अप्रैल को छवि ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। छह घंटे की लंबी सर्जरी के बाद अब वह कैंसर से मुक्त हैं। एसआईटी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है और उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

KGF Chapter 2 Box Office: 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री के लिए तैयार है 'केजीएफ 2', शाहिद की 'जर्सी' फेल

कैंसर फ्री हुईं छवि मित्तल

छवि मित्तल ने 16 अप्रैल को अपने स्तन कैंसर के बारे में फैंस को जानकारी दी। तब से, फैंस, दोस्त और सेलेब्स उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आखिरकार छवि मित्तल का ऑपरेशन हुआ और अब वो कैंसर फ्री हैं। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "जब एनेस्थेसियोलॉजिस्ट ने मुझे अपनी आंखें बंद करने और कुछ अच्छा सोचने के लिए कहा, तो मैंने अपने सुंदर स्वस्थ स्तनों की कल्पना की और अगली बात जो मुझे पता है, मैं कैंसर मुक्त हो गई हूं !"

छवि ने आगे कहा, "सर्जरी 6 घंटे तक चली, कई प्रक्रियाएं की गईं।'' छवि ने अंत में पति मोहित हुसैन का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो दोबारा उनकी आंखों में आंसू नहीं देखना चाहती हैं।

यहां देखिए पोस्ट

कैंसर से लड़ रही हैं छवि मित्तल,पोस्ट शेयर कर बोलीं - 'मेरे हौसले मजबूत है'

वर्क फ्रंट

छवि मित्तल ने कई टीवी शो में काम किया है जिसमें तीन बहुरियां, नागिन, तुम्हारी दिशा, विरासत, कृष्णदासी और एक चुटकी आसमान शामिल है। वह और उनके पति मोहित हुसैन, Shitty Ideas Trending (SIT) के सह-संस्थापक हैं, जो एक डिजिटल प्रोडक्शन कंपनी है।

भारती सिंह ने पहली बार शेयर की अपने बेटे की तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन