1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Dharmesh sir Birthday: डांस के सर धर्मेश को गर्लफ्रेंड ने पैसों के लिए छोड़ा था, आज इतने करोड़ रुपयों के हैं मालिक

Dharmesh sir Birthday: डांस के सर धर्मेश को गर्लफ्रेंड ने पैसों के लिए छोड़ा था, आज इतने करोड़ रुपयों के हैं मालिक

 Published : Oct 31, 2022 04:29 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 09:52 pm IST

कोरियोग्राफर और डांस रियलिटी शो के जज धर्मेश को आज सभी धर्मेश सर के नाम से जानते हैं, धर्मेश गुजरात से हैं, आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी अनसुनी कहानी।

Dharmesh sir Birthday- India TV Hindi
Dharmesh sir Birthday Image Source : SOURCED

धर्मेश येलांदे इंडिया के एक जाने माने डांसर, एक्टर और कोरियोग्राफर हैं। यह अपने यूनिक डांस स्टाइल के लिए फेमस हैं और उनके फैंस उन्हें धर्मेश सर के नाम से बुलाते हैं। धर्मेश वडोदरा, गुजरात से हैं। उन्होंने वडोदरा से ही अपनी स्कूलिंग की और उसके बाद आगे पढ़ाई न कर, डांसिंग में अपना करियर बनाना चाहा।

Samantha Ruth Prabhu की बीमारी को लेकर चिरंजीवी ने जताई चिंता, एक्स ससुराल से भी मिल रहीं दुआएं

धर्मेश से धर्मेश सर बनने का सफर ऐसे हुआ शुरू

धर्मेश को पहचान रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से मिली। 2009 में जब धर्मेश येलांदे ने ‘डांस इंडिया डांस’ के सीजन 2 में पार्टिसिपेट किया तब से उनकी जिंदगी बदल गई। साल 2009 से पहले धर्मेश ने 2007 में एयरटेल की शॉप क्रेजी किया रे और फिर सोनी टीवी के शो बूगी वूगी में भी नजर आए थे। हालांकि डांस शो से पहले वो लोगों को डांस सिखाते थे। डांस इंडिया डांस शो में वो अपनी टीम को साथ लेकर आए थे जहां कई लोगों का सिलेक्शन हुआ था।

डांस इंडिया डांस सीजन टू में पार्टिसिपेंट बनकर आने के बाद धर्मेश उसके बाद लगभग डांस इंडिया डांस के सारे सीजन में दिखाई दिए। धर्मेश ने डांस प्लस और डांस दीवाने जैसे  शोज में जज के तौर पर भी काम किया है।

डांस शो के अलावा साल 2010 में धर्मेश ने फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 10 में भाग लिया था और अगर फिल्मों की बात करें तो 2013 में आई ABCD, ABCD 2 और Street Dancer में भी धर्मेश अभिनय कर चुके हैं। 

Bigg Boss 16 की Ex कंटेस्टेंट मान्या सिंह ने सौंदर्या शर्मा पर लगाया गंभीर आरोप, सुनाई आपबीती

इतने रुपये के लिए गर्लफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप

आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में इतना काम कमाने वाले कलाकार धर्मेश डांसर बनने से पहले आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उस दौरान उनकी एक गर्लफ्रेंड भी थी। अपने एक वीडियो में उन्होंने खुद बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड से उनका रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया। यह रिश्ता टूटने का मेन रीजन पैसे थे। उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे कहा कि वह हर महीने 10000 कमाए तब उनका रिश्ता आगे बढ़ पायेगा। उस समय धर्मेश ने बहुत सारी जगहों पर काम किया मगर मुस्किल से वो 3000 ही कमा पाते थे।

 उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को यकीन दिलाया कि वो जल्द ही उनके उम्मीद के अनुसार पैसा कमा कर वापस आयेंगे मगर उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ कर किसी और से शादी कर ली।

Adipurush: टल गई प्रभास की फिल्म की रिलीज? संक्राति 2023 के टकराव से पीछे हटे मेकर्स

अगर धर्मेश की आज की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक उनकी 2022 की नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर है यानी की लगभग 37 करोड़ रुपए। अगर धर्मेश के फीस की बात करें तो वो डांस रियलिटी शो के एक एपिसोड का 4 लाख रुपए चार्ज करते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन