Highlights
- करण वी ग्रोवर मशहूर शो 'कहां हम, कहां तुम' और 'बहू हमारी रजनीकांत' का हिस्सा रह चुके हैं।
- करण वी ग्रोवर SIT के यूट्यूब चैनल पर भी अपने एक्ट के लिए जाने जाते हैं।
मुंबई: टीवी के मशहूर कलाकार करण वी ग्रोवर ने अपनी अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस 'पोपी जब्बल' से मंगलवार को गुपचुप तरीके से शादी कर ली। 'उड़ारियां' फेम करण वी ग्रोवर ने मंगलवार, 31 मई को हिमाचल प्रदेश में एक पारंपरिक सिख समारोह में शादी की है, वो लंबे समय से पोपी को डेट कर रहे थे। इस शादी की सबको खबर तब लगी जब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की एक तस्वीर साझा की। इस बेहद प्यारी तस्वीरों में वह क्रीम रंग की शेरवानी और सिर पर बंधी पगड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं दुल्हन बनी पोपी ने एक समान रंग पैलेट के साथ एक भारी चोकर हार और एक मांग टीका के साथ एक लहंगा पहना था।
Related Stories
इस तस्वीर में करण ने लिखा, "माई डे, माई डे!! हमने आखिरकार कर ली शादी 31.05.2022, माई डे।"
करण वी ग्रोवर की पत्नी पॉपी, जो वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' में दिखाई दी थी। इसके अलावा उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
दोनों की पहली मुलाकात एक कार पार्किंग एरिया में हुई और उन्होंने जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी। जैसे ही करण वी ग्रोवर ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो इंडस्ट्री के सभी सितारों ने उनको बधाई और शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।
इनपुट- आईएएनएस