1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग शादी की खबरों पर दिया बयान, एक्ट्रेस ने बताया आगे का प्लान

जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग शादी की खबरों पर दिया बयान, एक्ट्रेस ने बताया आगे का प्लान

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 19, 2022 10:40 pm IST,  Updated : Jun 19, 2022 10:40 pm IST

अली गोनी और जैस्मिन भसीन के फैंस अब बस इनकी शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली गोनी संग अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है और आगे उनका क्या प्लान है ये भी शेयर किया।

Jasmin Bhasin Wedding Plans- India TV Hindi
Jasmin Bhasin Wedding Plans Image Source : INSTAGRAM/ JASMINBHASIN2806

Highlights

  • जैस्मिन भसीन ने शेयर किया अपना वेडिंग प्लान
  • अली गोनी के लिए अगले 5 साल तक भी इंतज़ार कर सकती हैं जैस्मिन

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' के दौरान से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला जारी है। लेकिन बिग बॉस 14 के अंदर सभी की नज़रों में खुलकर दोनों का प्यार सामने आया। अब ये जोड़ी फैंस की फेवरेट बन चुकी है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। 

अली और जैस्मिन के फैंस अब बस इनकी शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली गोनी संग अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है और आगे उनका क्या प्लान है ये भी शेयर किया। जैस्मिन को कई बार अली के परिवारवालों के साथ देखा गया है। दोनों अक्सर इवेंट से लेकर अवॉर्ड फंक्शन में साथ जाते हैं। 

शादी के सवाल पर जवाब देते हुए जैस्मिन ने बताया कि अभी उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है। जैस्मिन भसीन ने आगे कहा कि उनका रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है और दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं और जिंदगी को बेहतर करने के लिए एक दूसरे की ताकत बन रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने और अली गोनी की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा, हम भी काम करना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, फिलहाल अभी दोनों की शादी करने की कोई योजना नहीं है। 

जैस्मिन अपने और अली के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि - मैंने अली के लिए तीन साल लंबा इंतजार किया है और अपनी भावनाओं को कभी उनपर नहीं थोपा, क्योंकि मैं एक पुराने जमाने की रोमांटिक लड़की हूं। मैं अली के लिए पांच साल और इंतजार कर सकती हूं।

बता दें - हाल ही में उनकी शादी की तब शुरु हुईं चर्चाएं जब अली ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया और कहा बात पक्की हो गई है। उनके पैरेंट्स बहुत ज्यादा खुश हैं। बस कार्ड छपने बाकी हैं। जैस्मिन ने अली के इस वीडियो को री-शेयर किया था। 

ये भी पढ़िए

Malaika Arora In Bikini : मलाइका अरोड़ा के बिकिनी अवतार ने ढाया कहर, लेटेस्ट पिक हुई वायरल

Father's Day 2022: युवराज सिंह-हेजल कीच ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा

Raksha Bandhan : Akshay Kumar ने शेयर किया 'रक्षा बंधन' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Yoga Day 2022 : सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी और कंगना रनौत ने बड़ी बीमारियों को योग से किया ठीक

International Yoga Day 2022: योग ने दी नई जिंदगी, मौत को छूकर वापस आए ये लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन