1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Karwa chauth 2022: इस एक्ट्रेस ने लगवाई सजना के नाम की मेहंदी, पहली बार मना रही हैं करवा चौथ

Karwa chauth 2022: इस एक्ट्रेस ने लगवाई सजना के नाम की मेहंदी, पहली बार मना रही हैं करवा चौथ

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 13, 2022 02:27 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 03:04 pm IST

Karwa chauth 2022: करवा चौथ का खुमार सेलिब्रिटीज पर भी छाया हुआ है। अभिनेत्री मौनी रॉय पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। मेहंदी डिजाइन से मौनी ने हाथों में शिव-पार्वती बनवाया हुआ है।

Karwa Chauth 2022- India TV Hindi
Karwa Chauth 2022 Image Source : INSTAGRAM/MOUNI ROY

Highlights

  • मौनी रॉय ने27 जनवरी 2022 में सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी
  • मौनी ने मेहंदी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है
  • अभिनेत्री शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मना रही हैं

Karwa Chauth 2022: आज देशभर में सुहागिनों का पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है। आज के दिन महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, करवा चौथ व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। अपने प्यार और जीवनसाथी की खुशहाली के लिए महिलाएं खुशी-खुशी यह व्रत रखती हैं। आम महिलाओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक में करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह रहता है। वहीं अगर कोई पहली शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो वो और स्पेशल हो जाता है। इसी लिस्ट में अभिनेत्री मौनी रॉय का नाम शामिल है, जिनका पहला करवा चौथ है। इस मौके पर उन्होंने अपनी मेहंदी वाले हाथों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022 Upay: करवा चौथ पर यूं करें पूजा साथ ही करें ये उपाय, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी खुशहाली 

मौनी (Mouni Roy) ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। बता दें कि करवा चौथ में मेहंदी लगाने का रिवाज है। सुहागिनों के लिए मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है।  मौनी रॉय ने अपने मेहंदी लगे हाथों की तस्वीेरें शेयर करते हुए लिखा, 'पहला हमेशा खास होता है.... हैप्पी करवा चौथ ब्यूटीज'

तस्वीर में मौनी की मेहंदी देखती ही बन रही है। उन्होंने मेहंदी डिजाइन से अपने एक हाथ पर भगवान शिव और माता पार्वती को बनावाया है। वहीं दूसरे हाथ में चांद को छलनी से देखती हुई महिला नजर आ रही है। मेहंदी वाले हाथों में मौनी की खुशी देखते ही बन रही है। वहीं उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि मौनी रॉय ने इसी साल 27 जनवरी 2022 में सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी। सूरज दुबई में एक बैंकर-व्यवसायी हैं और बैंगलोर के रहने वाले हैं। मालूम हो कि सूरज और मौनी रॉय साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

मौनी रॉय ने 'महादेव', 'कस्तूरी', 'दो सहेलियां',  'जुनून- ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' सीरियल में काम किया है।  'नागिन 1',  'नागिन 2', 'नागिन 3' की सफलता के बाद मौनी सबसे महंगी टीवी एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौनी रॉय की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए है। 

ये भी पढ़ें: 

Karwa Chauth 2022: कैटरीना से लेकर आलिया तक, ये अभिनेत्रियां मनाएंगी पहला करवा चौथ

Karwa Chauth 2022: कहीं छूट न जाए कोई सामग्री, अभी से करवा चौथ पूजा की थाली को कर लें रेडी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन