1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामानंद सागर की परपोती Sakshi Chopra का हुआ शोषण, पोस्ट शेयर कर सुनाई दर्द भरी कहानी

रामानंद सागर की परपोती Sakshi Chopra का हुआ शोषण, पोस्ट शेयर कर सुनाई दर्द भरी कहानी

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 24, 2023 02:58 pm IST,  Updated : Jun 24, 2023 03:26 pm IST

साक्षी चोपड़ा भारतीय फिल्म निर्माता रामानंद सागर की परपोती हैं। नेटफ्लिक्स के एक रियलिटी शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 ramanand sagar great granddaughter sakshi chopra accused Social currency makers of sexual harassmen- India TV Hindi
Sakshi Chopra Image Source : INSTAGRAM

Sakshi Chopra On Netflix: रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया के हॉट टॉपिक में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक के लिए लाइमलाइट में बनी रहती हैं। साक्षी अक्सर अपने इंस्टा पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पोस्ट सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल हो जाते हैं। आज साक्षी चोपड़ा किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रही है। जी हां, एक्ट्रेस ने एक के रियलिटी शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगया है। 

पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई -

Sakshi Chopra ने एक पोस्ट में शो में अपने एक्सपीरियंस की डिटेल शेयर की और आरोप लगाया कि उनका शूटिंग के दौरान शोषण हुआ है। रामानंद सागर के बेटे मोती सागर की बेटी साक्षी ने कहा कि उनके कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें अपनी मां के साथ रोजाना एक फोन कॉल करने की इजाजत थी, लेकिन जब उन्होंने सेट पर शो मेकर्स के बारे में कुछ खुलासे करने की कोशिश की, तो उनका फोन छीन लिया गया। साक्षी चोपड़ा ने मेकर्स पर अनकंफर्टेबल सीन करने के लिए भी आरोप लगाया है। साक्षी का कहना है कि ये सीन उनसे जबरदस्ती मेकर्स ने कराए हैं। 

कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों -
साक्षी ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन दिया, 'सेक्सुअल हैरेसमेंट, मैंने इस शो को केवल इसलिए साइन किया था क्योंकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में मां को कॉल करने का वादा किया गया था। नेटफ्लिक्स ने एक साल से ज्यादा समय तक मुझे परेशान किया कुछ टीम मीटिंग भी हुई थई, क्योंकि मैंने शुरू में इस शो के लिए इनकार कर दिया था। मुझे काफी कॉल और मैसेज किए गए। मुझे ये विश्वास दिलाया की सब कुछ अच्छे से हो जाएंगा आपको कोई पेरेशानी नहीं होगी। मुझे गुमराह किया गया था कहा गया था कि यह केवल एक गेम शो है जिसमें सिंगिंग, कंटेंट मेकिंग जैसे एंटरटेनिंग टास्क हैं कोई गॉसिप नहीं, कोई ड्रामा नहीं, केवल गेम है। उन्होंने हमें खाना नहीं दिया।' एक्ट्रेस ने मेकर्स पर उन्हें मेंटली टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है। 

ये भी पढ़ें-

MTV Roadies 19: गैंग लीडर्स ने कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास, 'कर्म या कांड' के बीच हुआ महायुद्ध

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का नया पोस्टर हुआ रिलीज, नई कहानी का हुआ आगाज

Bigg Boss OTT 2: पलक पुरसवानी पर भड़के Avinash Sachdev, गुस्से में एक्स GF को कहे अपशब्द

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन