1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल की भाई शहबाज संग लेटेस्ट तस्वीर हो रही है वायरल, सादगी ने जीता फैंस का दिल

शहनाज गिल की भाई शहबाज संग लेटेस्ट तस्वीर हो रही है वायरल, सादगी ने जीता फैंस का दिल

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Apr 13, 2022 08:25 am IST,  Updated : Apr 13, 2022 08:25 am IST

तस्वीर में, शहबाज काले रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि शहनाज़ सूट में नजर आ रही हैं।

शहनाज गिल की भाई शहबाज संग लेटेस्ट तस्वीर हो रही है वायरल- India TV Hindi
शहनाज गिल की भाई शहबाज संग लेटेस्ट तस्वीर हो रही है वायरल Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • शहनाज गिल हाल ही में पंजाब से मुंबई लौटी हैं
  • शहनाज के भाई शहबाज अक्सर एक्ट्रेस संग तस्वीर शेयर करते हैं

मशहूर टीवी पर्सनैलिटी शहनाज गिल अपने भाई शहबाज बदेशा के साथ एक मजबूत बंधन साझा करती हैं। दोनों को अक्सर एक साथ समय बिताते और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे के काम का प्रचार करते देखा जाता है। आज, शहबाज ने अपने इंस्टाग्राम  पर बहन के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। जो खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में, शहबाज काले रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि शहनाज़ सूट में नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन आज से होंगे शुरू, जानिए कितने बजे होगी मेहंदी की रस्म

शहनाज गिल और शहबाज के फैंस ने कमेंट्स पर खूब प्यार बरसाया। एक दिन पहले, शहबाज ने शहनाज के साथ कुछ मजेदार झलकियां पोस्ट की थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बहनें भाइयों के लिए सबसे बेहतरीन तोहफा होती हैं। हाल ही में शहनाज ने अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह अपने पड़ोस की बुजुर्ग महिलाओं के साथ गाना गाती और पंजाबी डांस करती नजर आ रही थीं।

प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' में शामिल हुईं 'जन्नत' गर्ल सोनल चौहान

शहनाज़ को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ हौसला रख में देखा गया था। अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनम बाजवा भी थीं। इसे पिछले साल दशहरा के आसपास रिलीज किया गया था। फिल्म हौसला रख ने लंबे ब्रेक के बाद शहनाज की पंजाबी फिल्म उद्योग में वापसी की। पंजाबी अभिनेत्री ने बिग बॉस 13 से प्रसिद्धि हासिल की। ​

KGF 2: रिलीज से पहले ही 'केजीएफ चैप्टर 2' का बॉक्स ऑफिस पर दिखा दबदबा, एडवांस बुकिंग ने तोड़े सारे रिकार्ड्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन