1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस ग्रैंड फिनाले : सिद्धार्थ शुक्ला की यादों को ताजा करने आ रहीं शहनाज गिल, फैंस हो रहे इमोशनल

बिग बॉस ग्रैंड फिनाले : सिद्धार्थ शुक्ला की यादों को ताजा करने आ रहीं शहनाज गिल, फैंस हो रहे इमोशनल

 Published : Jan 29, 2022 12:36 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 04:56 pm IST

शहनाज गिल दिवंगत अभिनेता और सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को ग्रैंड फिनाले की रात श्रद्धांजलि देंगी।

Shehnaaz Gill Sidharth Shukla- India TV Hindi
Shehnaaz Gill Sidharth Shukla Image Source : INSTAGRAM/ SIDNAAZ2812 / COLORSTV

Highlights

  • इस वीडियो में शहनाज कहती नजर आ रही हैं 'डियर सिद्धार्थ मेरे लिए तो तू हमेशा यहीं है।'
  • इस वीडियो ने सिडनाज के फैंस को भावुक कर दिया है।

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन अपने अंतिम सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। इस बार बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले दो भागों में टेलीकास्ट किया जाएगा। पहला पार्ट 29 जनवरी और  दूसरा पार्ट 30 जनवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बीच 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड फिनाले पर सिडनाज के फैन्स को एक बार फिर इमोशनल करने आ रही हैं। इस दौरान शहनाज अपने फैंस को 'बिग बॉस 13' की पुरानी यादों में लेकर जाने वाली हैं।

दरअसल, शहनाज गिल दिवंगत अभिनेता और सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को ग्रैंड फिनाले की रात श्रद्धांजलि देंगी। शहनाज, सिद्धार्थ के लिए अपने ट्रिब्यूट सॉन्ग 'तू यही है' पर परफॉर्म करेंगी। मेकर्स ने उनकी परफॉर्मेंस का एक प्रोमो वीडियो ,शेयर  किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है - 'शहनाज गिल बनाने आ रही हैं ग्रैंड फिनाले और भी स्पेशल, सिद्धार्थ शुक्ला के लिए दिल को छू जानेवाले अपने ट्रिब्यूट से।'

इस वीडियो में शहनाज कहती नजर आ रही हैं 'डियर सिद्धार्थ मेरे लिए तो तू हमेशा यहीं है।' जबकि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की उनके सीजन में बिताए खूबसूरत लम्हों की झलकियां बैकग्राउंड में चलाए जा रहे हैं।

इस वीडियो ने सिडनाज के फैंस को भावुक कर दिया है। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा - 'मैं रोना बंद नहीं कर सकता, इसने मुझे तोड़ दिया है।' एक अन्य फैंस ने लिखा - 'ये देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'

बता दें, शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत के बाद श्रद्धांजलि के रूप में 'तू यही है' गाना जारी किया गया था। इसे खुद एक्ट्रेस ने गाया है। सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर, 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके असमय निधन ने सभी को चौका दिया था। अभिनेता 40 साल के थे जब उन्होंने अंतिम सांस ली। सिद्धार्थ आखिरी बार शहनाज गिल के साथ रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' और 'डांस दीवाने 3' में दिखाई दिए थे। 

शहनाज के अलावा, बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट जैसे श्वेता तिवारी, गौहर खान, रुबीना दिलैक और उर्वशी धोलकिया भी फिनाले की रात की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, रश्मि देसाई और निशांत भट्ट ने टॉप 6 में जगह बनाई है।

Shehnaaz Gill Birthday: जब शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला ने फेंका पूल में, वायरल हुआ पुराना वीडियो

सनी लियोनी से लेकर नोरा फतेही तक, बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने पाई विनर्स से भी ज्यादा शोहरत

श्वेता तिवारी ने विवादित बयान पर मांगी माफी, कहा: अनजाने में...

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन