1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. श्वेता तिवारी ने बेटी पलक तिवारी को दी शादी न करने की सलाह

श्वेता तिवारी ने बेटी पलक तिवारी को दी शादी न करने की सलाह

 Published : Sep 11, 2022 08:41 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 08:41 pm IST

श्वेता तिवारी की पहली शादी 18 साल की उम्र में राजा चौधरी से हुई थी। उनकी एक बेटी पलक तिवारी है। यहां जानिए एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को कभी शादी न करने के लिए क्यों कहा।

श्वेता तिवारी- India TV Hindi
श्वेता तिवारी Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • श्वेता तिवारी की दोनों शादियां टूट चुकी हैं
  • श्वेता नहीं चाहती हैं कि उनकी बेटी शादी करे
  • एक्टिंग की दुनिया में पलक तिवारी भी कर चुकी हैं एंटर

श्वेता तिवारी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह खुद के लिए एक जगह बनाने में सक्षम रही हैं। श्वेता बिग बॉस 4 की विनर बनी थीं और एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का रोल निभाया था, इस शो ने उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। श्वेता की प्रोफेशनल लाइफ जहां इतनी अच्छी रही है वहीं पर्सनल लाइफ उनकी कुछ खास नहीं रही है, उनके दो असफल विवाह रहे हैं। पहली शादी राजा चौधरी से हुई और फिर अभिनव कोहली के साथ उनकी दूसरी शादी हुई है। पहली शादी से उनकी बेटी पलक है और दूसरी शादी से एक बेटा रियांश है। पलक भी एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी पलक को कभी शादी न करने की सलाह दी है।

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए श्वेता ने कहा कि पलक भले ही अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वह नहीं चाहती कि उनकी शादी सिर्फ इसलिए की जाए क्योंकि वह रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा, "मैं शादी की संस्था में विश्वास नहीं करती। वास्तव में, मैं अपनी बेटी को शादी न करने के लिए भी कहती हूं। यह उसकी जिंदगी है, लेकिन मैं चाहती हूं कि वह सोचे। सिर्फ इसलिए कि आप एक रिश्ते में हैं, इसे शादी में बदलने की आवश्यकता नहीं है।"

बता दें कि श्वेता तिवारी ने 1999 में राजा चौधरी से शादी की थी। पलक का जन्म एक साल बाद हुआ था। 2007 में वे अलग हो गए थे। अभिनेत्री ने बाद में 2013 में अभिनव कोहली से शादी की लेकिन वह शादी भी 2019 में एक कड़वे नोट पर समाप्त हो गई। अभिनव से उनका छह साल का एक बेटा है।

Anupamaa: किंजल की सौतन बनीं Shivangi Joshi? तोषू की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का खुला राज

Kumkum Bhagya की एक्ट्रेस ने सीखा मार्शल आर्ट, क्या शो में आएगा एक्शन सीक्वेंस?

Anupamaa: तोषू से मिलने शाह हाउस आएगी उसकी गर्लफ्रेंड, क्या किंजल बनेगी दूसरी अनुपमा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन