1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show New Promo: चंदू समेत इन कलाकारों का बदला लुक, कपिल शर्मा बीवी छोड़ चलाएंगे चक्कर

The Kapil Sharma Show New Promo: चंदू समेत इन कलाकारों का बदला लुक, कपिल शर्मा बीवी छोड़ चलाएंगे चक्कर

 Published : Aug 25, 2022 05:14 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 05:14 pm IST

'द कपिल शर्मा शो' के साथ एक बार फिर कपिल शर्मा हंसाने के लिए आ रहे हैं। अर्चना पूरण सिंह, चंदना प्रभाकर और कीकू शारदा भी कपिल के साथ शो में वापसी करेंगे।

The Kapil Sharma Show New Promo- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show New Promo Image Source : KAPILSHARMAINSTAGRAM

Highlights

  • द कपिल शर्मा शो का प्रीमियर 10 सितंबर को सोनी टीवी पर होगा
  • नए सीज़न का प्रोमो गुरुवार को रिलीज हुआ

कपिल शर्मा अपने मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ वापस आ गए हैं। लोकप्रिय टीवी शो के नए सीज़न का एक प्रोमो गुरुवार को रिलीज हो गया है। ये भी क्लियर हो गया है कि कौन से कलाकार द कपिल शर्मा शो में लौट रहे हैं, वहीं किन नए कलाकारों की वापसी हो रही है। छोटे से वीडियो में सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर को कपिल के साथ वापसी करते दिखाया जा रहा है। कपिल शर्मा अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं। द कपिल शर्मा शो का प्रीमियर 10 सितंबर को सोनी टीवी पर होगा। 

Amitabh Bachchan लड़कियों को देखने के लिए लेते थे दीवारों का सहारा, जाने पूरा मामला

चैनल ने इस वीडियो के साथ द कपिल शर्मा शो की तारीख और समय की भी घोषणा की है। क्लिप में कपिल शर्मा अस्पताल के कपड़े में सिर पर पट्टी बांधे हुए नजर आ रहे हैं। अपने आस-पास कई लोगों को देखकर वो जागते हैं और आश्चर्यचकित नजर आते हैं। कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और अपने ससुर को तो कपिल पहचान जाते हैं मगर पत्नी सुमोना को देखकर वो न पहचानने का नाटक करते हैं। वह पूछते हैं, "ये बहनजी कौन हैं?" जब दूसरे उन्हें बताते हैं यह उनकी पत्नी हैं, तो कपिल डार्लिंग कहते हुए आगे बढ़ जाते हैं, जहां सृष्टि रोडे हाथों में फूलों का गुलदस्ता लेकर एंट्री करती हैं और कपिल उन्हें दौड़कर गले लगा लेते हैं। अर्चना पूरन सिंह सामने आती हैं और  कपिल को कॉलर पकड़कर खींचती हैं और हिंदी में कहती है, "अपनी पत्नी को भूल गया लेकिन उसके स्कूटर का नंबर याद है?" इस पर कपिल अर्चना को ताने मारते हैं कि वो मरीज का फल खा रही हैं। 

कौन हैं राजू श्रीवास्तव की बेटी, 12 साल की उम्र में मिला था वीरता पुरस्कार

वीडियो के साथ, चैनल ने कैप्शन में शो की वापसी की तारीख की घोषणा की: “कपिल शर्मा एक नए सीज़न के साथ आपको हंसाने के लिए वापस आ गए हैं। देखिए द कपिल शर्मा शो शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे सोनी टीवी पर।”

हाल ही में, कॉमेडियन-अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने पुष्टि की कि वह पिछले सीज़न में दिखाई देने के बाद शो के नए सीज़न का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने शो में जैकी दादा, धर्मेंद्र और सपना सहित कई किरदार निभाए थे। सुनील ग्रोवर के द कपिल शर्मा शो से बाहर होने के बाद उन्हें शो में देखा गया था। 

कौन हैं राजू श्रीवास्तव की बेटी, 12 साल की उम्र में मिला था वीरता पुरस्कार

द कपिल शर्मा शो 2016 में शुरू हुआ और अब तक तीन सीज़न में 387 एपिसोड प्रसारित कर चुका है। आखिरी एपिसोड इस साल जून में प्रसारित हुआ, जिसके बाद कलाकारों ने ब्रेक लिया और वे कपिल शर्मा के कॉमेडी टूर के लिए यूएस और कनाडा गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन