1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेंशन, नई फोटो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेंशन, नई फोटो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

 Published : Aug 21, 2022 10:02 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 10:07 pm IST

खबरों के मुताबिक 'द कपिल शर्मा शो' सितंबर में अपने चौथे सीज़न के साथ वापस आ जाएगा। शो शुरू होने से पहले कपिल शर्मा ने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर शेयर की है।

Kapil Sharma Transformation - India TV Hindi
Kapil Sharma Transformation Image Source : INSTAGRAM

कपिल शर्मा अपने 'द कपिल शर्मा शो' के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। रविवार को, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर, कॉमेडियन ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसे देखकर हर किसी की आंखें फटी रह गईं। कपिल शर्मा ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। तस्वीर में उनका लुक देखने लायक है। कैप्शन में वाइट ब्लेजर में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है- "नया सीज़न, नया रूप #tkss #comingsoon।" अर्चना इस सीजन के लिए भी गेस्ट जज के तौर पर वापसी करेंगी। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि नया सीज़न किस तारीख को प्रसारित होगा, लेकिन खबरों के मुताबिक शो सितंबर में वापस आएगा। द कपिल शर्मा शो अभी तक ब्रेक पर था, इस दौरान कॉमेडियन अपनी टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय दौरे पर थे।

अर्चना पूरन सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट

हाल ही में, अर्चना पूरन सिंह ने द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग सीज़न पर एक अपडेट साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने प्रोमो शूट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया और कहा, "नमस्ते दोस्तों, जानते हैं मैं आज कहां शूटिंग कर रही हूं ... द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के लिए। मुझे पता है कि आप सभी शो की वापसी के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम वापस आ रहे हैं बहुत जल्द और आज प्रोमो शूट हुआ। मैं आप लोगों के साथ वापस आने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

उन्होंने सेट की एक झलक दी और जल्दी से कैमरा घुमा दिया क्योंकि एक्ट्रेस लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं देना चाहती थीं। उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास स्क्रिप्ट में केवल एक लाइन है। वही नहीं याद हो रही है।"

इससे पहले, टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट ने द कपिल शर्मा शो के नए सीज़न के बारे में जानकारी दी थी। इसमें कहा गया है, "कुछ महीनों के ब्रेक के बाद, टीम नए सीजन के साथ वापस आने के लिए तैयार है। जाहिर है, कपिल की टीम में कुछ नए कलाकार भी दिखाई देंगे जो स्टार कास्ट में शामिल होंगे। द कपिल शर्मा शो का नया सीजन सितंबर में वापस आ जाएगा। अब ब्रेकिंग यह है कि यह शो 3 सितंबर से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।" 

इसे भी पढ़ें-

Kangana Ranaut: 'थलाइवी' के लिए नॉमिनेट होने के बाद भी क्यों फिल्मफेयर पर केस करने जा रही हैं कंगना रनौत?

भारती सिंह और हर्ष बेटा नहीं बल्कि चाहते थे बेटी, कॉमेडियन ने किया खुलासा

Hrithik Roshan Controversy: ऋतिक रोशन ने किया महाकाल के भक्तों को नाराज, पुजारियों ने की ऐसी मांग

Katrina Kaif Pregnant: मां बनने की खबरों के बीच पति Vicky Kaushal संग क्लीनिक के बाहर कैप्चर हुईं Katrina Kaif

Salman Khan और Aamir Khan नहीं, KGF स्टार यश हैं इस बॉलीवुड एक्टर के फैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन