1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. शाहरुख खान की हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज 'बेताल' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

शाहरुख खान की हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज 'बेताल' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

 Published : May 05, 2020 07:00 pm IST,  Updated : May 05, 2020 07:21 pm IST

वेब सीरीज 'बेताल' में आपको विनीत कुमार सिंह, अहाना कुमरा, जीतेंद्र जोशी, मंजरी पुपला, सयना आनंद, सुचित्रा पिल्लई और सिद्धार्थ मेनन अहम रोल में नजर आएंगे।

 हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज...- India TV Hindi
 हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज 'बेताल' का फर्स्ट लुक आउट Image Source : INSTAGRAM- RED CHILLIES

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान नेटफ्लिक्स पर एक नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'बेताल'। यह एक हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसकी घोषणा पिछले साल की गई थी। इसे निखिल महाजन और पैट्रिक ग्राहम ने डायरेक्ट की है। इस वेब सीरीज में आपको विनीत कुमार सिंह, अहाना कुमरा, जीतेंद्र जोशी, मंजरी पुपला, सयना आनंद, सुचित्रा पिल्लई और सिद्धार्थ मेनन अहम रोल में नजर आएंगे। बेताल की निर्माता कंपनी रेड चिलीज ने सोशल मीडिया पर पहला लुक शेयर किया है।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पहला लुक शेयर करते हिए लिखा है- 'ये रहा अपकमिंग थ्रिलर-हॉरर वेब सीरीज बेताल का पहला लुक। कास्ट है- विनीत कुमार, अहाना कुमरा। इसे निर्देशित किया है पैट्रिक ग्राहम और निखिल महाजन ने और प्रोड्यूस किया है रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने।' पोस्ट में बताया गया है कि वेब सीरीज 'बेताल' 24 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

हाल ही में शाहरुख खान ने इस वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा था- "बेताल, बहुत डरावना है, मैं जब सेट पर गया था तब मैंने इसे देखा।" 

बेताल के निर्देशक पैट्रिक ग्राहम ब्रिटिश के लेखक और निर्देशक हैं, फिलहाल वो हिंदी के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले वो शाहरुख खान के प्रोडक्शन मे बनी वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड पर भी काम कर चुके हैं, जिसमें इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन