1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'पाताल लोक' के रिलीज पर राजकुमार राव, राधिका आप्टे समेत इन सितारों ने लिया अनोखे चैट में हिस्सा, देखिए ट्वीट्स

'पाताल लोक' के रिलीज पर राजकुमार राव, राधिका आप्टे समेत इन सितारों ने लिया अनोखे चैट में हिस्सा, देखिए ट्वीट्स

 Published : May 15, 2020 05:31 pm IST,  Updated : May 15, 2020 05:31 pm IST

अनुष्का शर्मा ने 'पाताल लोक' वेब सीरीज के साथ प्रोड्यूसर के तौर पर डिजिटल डेब्यू किया है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

पाताल लोक आज से अमेजन...- India TV Hindi
पाताल लोक आज से अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKA SHARMA

मुंबई: अमेजन प्राइम पर आज मोस्ट अवेटिंग वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिवीज हो गई। इस मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर एक अनोखा थ्रेड शुरू किया। अमेजन के साथ बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस फन चैट में शामिल हुईं। हर सेलिब्रिटी ने एक सेंटेंस लिखा, अगले स्टार ने दूसरी नई लाइन लिखा, ऐसा लग रहा था कि कोई पहेली चल रही है।

आज अमेजन प्राइम पर पाताल लोक के ट्रेलर और टीजर से जुड़े सारे सवालों के जवाब सीरीज देखकर मिल जाएंगे, फिलहाल आप इस पहेली को देखिए-

उनकी मज़ेदार बातचीत देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

इस बारे में कलाकारों और मशहूर हस्तियों का क्या कहना है, जानिए यहाँ!

रंगनाथन माधवन कहते हैं, "कभी कभी ये #PatalLok की दुनिया...

शो के लीड, जयदीप अहलावत कहते हैं: "विचित्र सा एक खेल खेलती है ..."

वरुण ग्रोवर कहते हैं: "जहाँ झूठ सच के साये में जीता है ..."

ऋचा चड्ढा कहती हैं: "और सच बेचारा ..."

राजकुमार राव कहते हैं "झूठ के नकाब के पीछे ..."

राधिका आप्टे कहती हैं, "अपना अस्तित्व ही खो बैठा है ..."

गुल पनाग ने लिखा,"क्योंकि ये दुनिया है सच और झूठ की ..."

सीरीज़ के अभिषेक बनर्जी उर्फ़ हाथोड़ा त्यागी कहते हैं "... ये दुनिया है #PaatalLok की"

क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस बातचीत का तात्पर्य क्या है? देखिए यहाँ- "कभी कभी ये दुनिया विचित्र सा एक खेल खेलती है जहाँ झूठ सच के साये में जीता है और सच बेचारा झूठ के नक़ाब के पीछे अपना अस्तित्व ही खो बैठता है क्योंकि ये दुनिया है सच और झूठ की, ये दुनिया है #PaatalLok की ।"

अमेज़ॅन प्राइम पर पाताल लोक की दुनिया देखना न भूले जो आज से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन