1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. पाकिस्तान के एक और झूठ का हुआ पर्दाफाश, गुजरात में हमले के दावों की सरकार ने खोली पोल

पाकिस्तान के एक और झूठ का हुआ पर्दाफाश, गुजरात में हमले के दावों की सरकार ने खोली पोल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 09, 2025 10:05 am IST,  Updated : May 09, 2025 10:05 am IST

भारत और पाकिस्तान के बीच बनी तनाव की स्थिति के बीच पाकिस्तानी हैंडलर्स लगातार फेक न्यूज फैलाने में लगे हुए हैं। एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि यह गुजरात में हुए हमले का है मगर उसकी सच्चाई कुछ और ही है।

Screen Grab- India TV Hindi
गुजरात में हमले को लेकर गलत खबर फैला रहा है पाकिस्तान Image Source : PIB

भारत ने जैसे ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया और पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किया, उसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान मिसाइल और ड्रोन के जरिए भारत पर हमला कर रहा है मगर हमारी सेना उनके सभी हमलों को हवा में ही नष्ट कर दे रही है। अब इस तरह कुछ नहीं हो पा रहा है तो पाकिस्तान सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैला कर भारत में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन PIB की फैक्ट चेक यूनिट इसका भी पोल खोल रही है। अभी एक और वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।

गुजरात के हजीरा पोर्ट पर नहीं हुआ हमला

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पाकिस्तानी हैंडलर्स की तरफ से खूब फैलाया जा रहा है। उसमें यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से गुजरात के हजीरा पोर्ट पर हमला किया गया। वीडियो में भी दिख रहा है कि एक जगह पर आग लगी हुई है और वो जगह तबाह हो गया। मगर इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल पाकिस्तानी हैंडलर्स ने 7 जुलाई 2021 के वीडियो को शेयर करते हुए गलत खबर फैलाने की कोशिश की। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 2021 का है और वहां तेल के टैंकर में विस्फोट होने के कारण ऐसा हुआ है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने भारत में कई जगहों पर हमला करने की कोशिश की। पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, उत्तरलाई और भुज सहित कुछ सैन्य स्थानों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की मगर भारत ने उन सभी प्रयासों को विफल कर दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की संख्या बढ़ते नजर आए।

ये भी पढ़ें-

Fact Check: क्या पाकिस्तान ने भारत पर किया मिसाइल हमला, फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा वीडियो

Fact Check: पाकिस्तान ने किया ड्रोन मार गिराने का झूठा दावा, रूस-यूक्रेन जंग की फुटेज उठाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।