1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या ताजमहल पर पाकिस्तान ने किया है हमला? यूपी पुलिस ने बताई सच्चाई

Fact Check: क्या ताजमहल पर पाकिस्तान ने किया है हमला? यूपी पुलिस ने बताई सच्चाई

 Published : May 13, 2025 09:41 pm IST,  Updated : May 13, 2025 09:41 pm IST

सोशल मीडिया पर ताजमहल पर हमला होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है, जो कि पूरी तरह फर्जी खबर है।

ताजमहल- India TV Hindi
ताजमहल Image Source : FILE PHOTO

सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो आते हैं। इनमें से अधिकतर किसी न किसी मकसद से लोगों को गुमराह करने के लिए पोस्ट करवाए जाते हैं, लेकिन आम जन सच और झूठ को नहीं पकड़ पाते और फंस जाते हैं। ऐसे में कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे कि ताजमहल पाकिस्तान के हमले की चपेट में आ गया है, जो कि सच नहीं है।

क्या किया गया दावा?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि पाकिस्तान और भारत के तनाव के बीच पाकिस्तान के हमले की जद में ताजमहल आ गया है। वीडियो में दिख रहा कि ताजमहल से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठ रही हैं। इस परा आगरा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और इसकी पड़ताल की।

यूपी पुलिस ने बताई सच्चाई

यूपी की आगरा पुलिस ने अपने फैक्ट चेक में बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो फर्जी है और इसे एआई से जेनरेट किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आगरा के ताजमहल पर किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है यह वीडियो पूरी तरह झूठा है। कुछ लोगों ने जानबूझ कर इसे पाकिस्तान ने ताजमहल पर हमला किया जैसे भ्रामक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया है। इन सभी पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। 

आगे पुलिस ने बताया कि ऐसे फेक वीडियो को पोस्ट और फॉरवर्ड न करें।

ये भी पढ़ें:

​Fact Check: भारत-पाकिस्तान संघर्ष में दोनों देशों को कितना पहुंचा नुकसान? आंकड़ों की वायरल हो रही फर्जी लिस्ट

Fact Check: क्या दिल्ली-गुरुग्राम में गिर गई मिसाइल? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।