1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: धर्मेंद्र प्रधान ने दीवार पर नहीं बनाया किसी और पार्टी का चुनाव चिन्ह, जानें वायरल तस्वीर का सच

Fact Check: धर्मेंद्र प्रधान ने दीवार पर नहीं बनाया किसी और पार्टी का चुनाव चिन्ह, जानें वायरल तस्वीर का सच

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Feb 12, 2024 11:09 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 11:09 pm IST

India Tv Fact Check: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दिखाई दे रहा है कि प्रधान ने दीवार पर बीजू जनता दल का चुनाव चिन्ह बना रहे हैं। हालांकि, हमारे फैक्ट चेक में ये दावा झूठा साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज का फैलना आम बात हो चुकी है। हर बार किसी बड़े नेता या किसी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है भारत के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जुड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल जिसमें धर्मेंद्र प्रधान बीजू जनता दल का चुनाव चिन्ह बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, जब हमने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये तस्वीर एडिटेड और फर्जी निकली है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

क्यो हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल का चुनाव चिन्ह दीवार पर बनाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फेसबुक यूजर Sudhansu Mohanty ने लिखा है- Today's Best Photo। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी Sanghamitra panda नाम की यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल?

धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री हैं और भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। इसलिए उनके द्वारा किसी और पार्टी का चुनाव चिन्ह पेंट करना हमें अजीब लगा। इसलिए हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। हमने जब गूगल ओपन सर्च की मदद से इस खबर के बारे में सर्च किया तो हमें कहीं भी इस घटना की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। ऐसे करते ही हमें धर्मेंद्र प्रधान द्वारा 28 जनवरी 2024 को किया गया एक ट्वीट मिला। इसमें धर्मेंद्र प्रधान ने ठीक वायरल तस्वीर की तरह ही मिलती-जुलती तस्वीर शेयर की हैं। हालांकि, इसमें प्रधान दीवार पर बीजद के बजाय भाजपा का चुनाव चिन्ह पेंट कर रहे थे। मामला साफ था कि किसी ने इस तस्वीर को एडिट कर के सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। दरअसल, भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर देशभर में बीजेपी का दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू किया गया है। धर्मेंद्र प्रधान भी इसी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। 

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का दीवार पर बीजू जनता दल का चुनाव चिन्ह बनाते हुए तस्वीर को एडिट कर के वायरल किया गया है। फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। असल में प्रधान भाजपा का चुनाव चिन्ह पेंट कर रहे थे। लोगों को इस वायरल फर्जी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।  

ये भी पढ़ें- Fact Check: निर्वाचन आयोग ने नहीं की लोकसभा चुनाव के तारीख की घोषणा, यहां जानें वायरल नोटिस का सच

Fact Check: संसद में पीएम मोदी ने नहीं दिया आरक्षण के खिलाफ बयान, अधूरा VIDEO हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।