1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: अग्निपथ योजना में नहीं हुआ कोई बदलाव, सोशल मीडिया पर वायरल डॉक्यूमेंट फर्जी है

Fact Check: अग्निपथ योजना में नहीं हुआ कोई बदलाव, सोशल मीडिया पर वायरल डॉक्यूमेंट फर्जी है

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jun 19, 2024 10:07 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 10:11 pm IST

India Tv Fact check: सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल है जिसमें सेना की अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव का दावा किया जा रहा है। जब हमने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

fact check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact check: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में हर रोज अनगिनत फेक न्यूज लोगों के सामने आते रहते हैं। आम लोग इन फेक न्यूज पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं और इन्हें आगे फॉरवर्ड कर देते हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv फैक्ट चेक। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है सेना की अग्निवीर योजना से जुड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर एक डॉक्यूमेंट वायरल हो रहा है जिसमें अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की बात कही जा रही है। हालांकि, जब हमने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो सच्चाई कुछ और ही निकली। 

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक नोटिस शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि सरकार ने अग्निपथ योजना का नाम बदलकर पर सैनिक सम्मान योजना कर दिया है। वायरल हो रहे नोटिस में बदलावों का भी ब्यौरा दिया गया है। इनमें सेवा की अवधि को 4 के बजाय 7 साल करना, ट्रेनिंग अवधि को 24 सप्ताह से 42 सप्ताह करना समेत कई अन्य बदलाव शामिल हैं। आप वायरल पोस्ट को यहां और यहां देख सकते हैं। 

fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

चूंकि अग्निपथ योजना के तहत ही सेना के लिए अग्निवीर चुने जाते हैं, इसलिए हमने वायरल हो रहे इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च की मदद से विभिन्न वेबसाइट पर ऐसे किसी बदलाव से जुड़ी खबर सर्च की। हालांकि, कहीं भी ऐसा कोई जिक्र नहीं मिला। इसके बाद हमने भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट सर्च की। लेकिन यहां भी ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला जिसमें अग्निपथ योजना में बदलाव का जिक्र हो।

fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

ऐसे पता लगी सच्चाई

जब हमें किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर अग्निपथ योजना में किसी बदलाव का अपडेट नहीं मिला तो हमने इस नोटिस की पड़ताल की। सबसे बड़ी बात ये थी कि इस नोटिस में कहीं भी कोई आधिकारिक लेटरहेड या किसी संबंधित अधिकारी द्वारा किए गए हस्ताक्षर नहीं थे। ऐसे में हमें शक हुआ कि ये नोटिस फेक है। अधिक जांच करने पर हमें PIB का एक ट्वीट मिला। इसमें इसी वायरल नोटिस को शेयर करते हुए इसे फेक बताया गया है। ये भी बताया गया है कि भारत सरकार ने ऐसा कोई भी फैसला नहीं किया है।  

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोटिस फर्जी पाया गया है। भारत सरकार ने अग्निपथ स्कीम में किसी भी तरह के कोई भी बदलाव का फैसला नहीं लिया है। इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में परिवार को घेरकर मारने की हुई कोशिश? जानें सच

Fact Check: क्या अकासा एयरलाइन की फ्लाइट में हुई संस्कृत भाषा में एनाउंसमेंट? जानें क्या है इसकी सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।