बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने बर्थडे पर अमृता ने अपने घर पर पार्टी रखी जहां पर बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां और उनकी करीबी दोस्त पहुंचीं। जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक इनसाइड तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें अमृता, करीना कपूर, करिश्मा और मलाइका के अलावा बाकी सेलिब्रिटीज चाट का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं।
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। करीना कपूर खान अमृता अरोड़ा की करीबी दोस्त हैं। अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में करीना प्रिटेंड काफ्तान पहने पहुंचीं। तस्वीर में करीना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और वो काफी स्टाइलिश भी लग रही हैं।
करिश्मा बर्थडे पार्टी में सिंपल सफेद रंग का लॉग टी शर्ट स्टाइल कुर्ता और पायजामा पहने पहुंचीं। देखिए करिश्मा कपूर की ये तस्वीर...
अमृता की करीबी दोस्त डॉली सिधवानी हाथ में पैकेट लिए अमृता अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट हुईं।
नताशा पूनावाला भी पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं। इस मौके पर नताशा सफेद रंग की शर्ट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहने हुई थीं।