'बॉर्डर 2' ही नहीं... इन फिल्मों के सीक्वल का भी फैंस को है इंतजार, पहले ही किया जा चुका है पार्ट 2 का ऐलान!
'बॉर्डर 2' ही नहीं... इन फिल्मों के सीक्वल का भी फैंस को है इंतजार, पहले ही किया जा चुका है पार्ट 2 का ऐलान!
और भी कई सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में, जिनके सीक्वल का फैंस को इंतजार है।
Published : Jun 15, 2024 01:34 pm IST, Updated : Jun 15, 2024 01:34 pm IST
1/8Image Source : imdb
हाल ही में बॉर्डर के 27 साल पूरे होने पर सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' का ऐलान किया। इस ऐलान से सनी देओल के फैंस काफी खुश हो गए। सनी देओल ने गदर 2 की सफलता के बाद ही बॉर्डर 2 को लेकर हिंट दिया था। बॉर्डर 2 का टीजर जारी करते हुए सनी देओल ने फैंस को खुशखबरी दी। लेकिन, बॉर्डर 2 अकेला ऐसा सीक्वल नहीं है, जिसका फैंस को इंतजार है। और भी कई सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में, जिनके सीक्वल का फैंस को इंतजार है।
2/8Image Source : imdb
बॉर्डर 2: सनी देओल ने हाल ही में 'बॉर्डर 2' का ऐलान किया है। 14 जून को इस फिल्म के 27 साल पूरे होने पर सनी पाजी ने फैंस को ये खुशखबरी दी।
3/8Image Source : imdb
भूल भुलैयाः कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद मेकर्स ने 'भूल भुलैया 3' की तैयारी शुरू कर दी। फिल्म इसी साल 'सिंघम अगेन' के साथ दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में इस बार विद्या बालन भी दिखाई देंगी।
4/8Image Source : imdb
पुष्पाः अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2' को लेकर भी फैंस में खलबली मची हुई है। ये फिल्म भी इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी, जिसे लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।
5/8Image Source : imdb
सिंघमः अजय देवगन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'सिंघम अगेन' को लेकर भी फैंस में बज बना हुआ है। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।
6/8Image Source : imdb
स्त्रीः श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' का हाल ही में टीजर जारी किया गया, जिसके साथ बताया गया कि फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
7/8Image Source : imdb
एनिमलः रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के आखिरी में ही इसके सीक्वल की ओर हिंट दिया गया था।
8/8Image Source : imdb
ब्रह्मास्त्रः अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जो दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।