1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे परिजन, अंतिम संस्कार से पहले कराई गई पूजा

Pics: सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे परिजन, अंतिम संस्कार से पहले कराई गई पूजा

Published : Jun 15, 2020 03:20 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 03:20 pm IST
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। इससे पहले उनके पिता, भाई और अन्य परिजन बांद्रा स्थित उस घर में पहुंचे, जहां एक्टर ने सुसाइड किया था। वहां पर पूजा की जा रही है। इसके बाद विले पार्ले के शमशान घाट में एक्टर को अंतिम विदाई दी जाएगी। 
1/5 Image Source : yogen shah

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। इससे पहले उनके पिता, भाई और अन्य परिजन बांद्रा स्थित उस घर में पहुंचे, जहां एक्टर ने सुसाइड किया था। वहां पर पूजा की जा रही है। इसके बाद विले पार्ले के शमशान घाट में एक्टर को अंतिम विदाई दी जाएगी। 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता और भाई मुंबई एयरपोर्ट से सीधे एक्टर के घर पहुंचे। वहां पर अंतिम संस्कार से पहले पूजा कराई गई। 
2/5 Image Source : yogen shah

सुशांत सिंह राजपूत के पिता और भाई मुंबई एयरपोर्ट से सीधे एक्टर के घर पहुंचे। वहां पर अंतिम संस्कार से पहले पूजा कराई गई। 

सुशांत (34) मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी।
3/5 Image Source : yogen shah

सुशांत (34) मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी।

सुशांत को नीरज पांडे की 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।
4/5 Image Source : yogen shah

सुशांत को नीरज पांडे की 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।

उन्होंने अभिषेक कपूर की 2013 में रिलीज हुई 'काई पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वह 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी', 'राब्ता', 'केदारनाथ' और 'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी फिल्मों में नजर आए।
5/5 Image Source : yogen shah

Advertisement