Published : Oct 29, 2025 09:00 pm IST, Updated : Oct 29, 2025 09:00 pm IST
1/5Image Source : Official website
भारत की ऑटो इंडस्ट्री में एक बार फिर पुरानी यादें ताजा होने जा रही हैं। कभी भारतीय सड़कों की शान रही टाटा सिएरा (Tata Sierra) अब नए अवतार में वापसी कर रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टाटा मोटर्स ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी 25 नवंबर 2025 को ऑल-न्यू टाटा सिएरा को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह SUV टाटा की लाइनअप में कर्व से ऊपर और हैरियर से नीचे पोजिशन की जाएगी।
2/5Image Source : Official website
टाटा सिएरा सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर जैसी मिडसाइज SUV से होगा। वहीं, इसी सेगमेंट में Renault भी 26 जनवरी 2026 को अपनी नई डस्टर पेश करने जा रही है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।
3/5Image Source : Official website,
नई सिएरा को तीन पावरट्रेन ऑप्शन पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में लॉन्च किया जाएगा। पेट्रोल वर्जन में कंपनी का नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, जिसे पहली बार 2023 Auto Expo में दिखाया गया था। एंट्री-लेवल मॉडल में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। डीजल इंजन Curvv से लिया जा सकता है, जबकि EV वर्जन में हैरियर EV जैसी सेटअप मिलने की संभावना है।
4/5Image Source : Official website
नई टाटा सिएरा को अंदर से बेहद प्रीमियम बनाया गया है। इसमें तीन डिजिटल स्क्रीन- ड्राइवर डिस्प्ले, सेंटर टचस्क्रीन और को-पैसेंजर स्क्रीन मिलेंगे। इसके अलावा, चार-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, हारमन ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग, ESC और 360-डिग्री कैमरा जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी।
5/5Image Source : Official website
डिजाइन की बात करें तो नई सिएरा में क्लासिक बॉक्सी लुक बरकरार है, लेकिन इसे आधुनिक टच दिया गया है। इसमें कनेक्टेड DRLs, शार्प हेडलैंप्स और बोल्ड व्हील आर्चेस देखने को मिलेंगे। टाटा सिएरा ICE वर्जन की कीमत 11 लाख रुपये से 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है, जबकि EV मॉडल की कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक रहने की उम्मीद है।