Published : Apr 16, 2025 07:27 pm IST, Updated : Apr 16, 2025 07:27 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड एक्टर खुशी कपूर भले ही बॉलीवुड में अब तक हिट फिल्म नहीं दे पाई हैं, लेकिन फिर भी टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। अपनी बहन जाह्नवी कपूर की राह पर चलकर हीरोइन बनीं खुशी कपूर 3 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई हैं। बिना हिट देकर भी खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अपनी खूबसूरती को लेकर तारीफें बटोरती रहती हैं। लेकिन स्कूल के दिनों में खुशी कपूर काफी बदसूरत लगा करती थीं।
2/6Image Source : Instagram
इसका खुलासा भी खुद खुशी कपूर ने ही किया है। खुशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें खुद खुशी ये दावा करती नजर आ रही हैं कि वे स्कूल के दिनों में काफी बदसूरत हुआ करती थीं। इतना ही नहीं स्कूल में लड़के उनके पास आते थे और खुशी की दूसरी दोस्तों को लैटर भेजा करते थे।
3/6Image Source : Instagram
खुशी कपूर वीडियो में बताती हैं कि 'आज भले ही लोग मेरी तारीफ करते हैं। लेकिन स्कूल के दिनों में ऐसा नहीं था। स्कूल के दिनों में मैं काफी बदसूरत थी। लड़के मेरे पास नहीं आते थे। इतना ही नहीं अगर कोई लड़का मुझे अप्रोच भी करता था तो मेरी दोस्तों के करीब जाने के लिए। लेकिन बाद में ये सब बदल गया।'
4/6Image Source : Instagram
बता दें कि खुशी कपूर की मां श्रीदेवी भी बॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइन रही हैं। खुशी के पिता बोनी कपूर भी बॉलीवुड के एक दिग्गज प्रोड्यूसर हैं। खुशी कपूर की बहन जाह्नवी कपूर भी एक हिट हीरोइन के तौर पर अपना नाम बना चुकी हैं। हालांकि खुशी कपूर का करियर अभी तक बॉक्स ऑफिस पर नहीं चमका है।
5/6Image Source : Instagram
खुशी कपूर ने अपने करियर में अब तक 3 फिल्में दे दी हैं। लेकिन ये तीनों ही फिल्में कोई खास कमाल नहीं कर पाई हैं। नेटफ्लक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली खुशी कपूर की बीते दिनों जुनैद खान के साथ फिल्म 'लवयापा' रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज होते ही आलोचनाओं से घिर गई और दर्शकों ने इसे से नकार दिया।
6/6Image Source : Instagram
इसके बाद खुशी कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' में भी लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। अब देखना होगा कि खुशी कपूर किस फिल्म में नजर आने वाली हैं।