Published : Aug 29, 2025 10:25 am IST, Updated : Aug 29, 2025 10:25 am IST
1/7Image Source : Instagram/@mahimachaudhry1
बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज भी अपने अभिनय की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करती हैं। महिमा चौधरी पिछले दिनों इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर स्टारर 'नादानियां' में नजर आईं थीं। इस बीच महिमा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी बेटी अरियाना को लेकर चर्चा में हैं।
2/7Image Source : Instagram/@mahimachaudhry1
हाल ही में महिमा चौधरी अपनी बेटी अरियाना के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां उनकी बेटी की खूबसूरती और क्यूटनेस ने सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर अब महिमा की बेटी अरियाना और उनकी क्यूटनेस के चर्चे शुरू हो गए हैं। कई यूजर्स ने उनकी तुलना आराध्या बच्चन, सुहाना खान और अन्य बॉलीवुड की कुछ चर्चित स्टारकिड्स से भी शुरू कर दी है।
3/7Image Source : Instagram/@mahimachaudhry1
इस दौरान अरियाना ब्लू टी-शर्ट और पैंट में नजर आईं, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं। उनका ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स महिमा चौधरी को कमेंट सेक्शन में टैग करते हुए उनसे ये पूछना भी शुरू कर दिया है कि आखिर अरियाना कब अपना डेब्यू करेंगी?
4/7Image Source : Instagram/@mahimachaudhry1
अरियाना को देखने के बाद ज्यादातर यूजर उनकी क्यूटनेस के चर्चे करते दिखे। एक यूजर ने तो अरियाना को बाकि के सभी स्टारकिड्स से क्यूट बता दिया। यूजर ने लिखा- 'वह बॉलीवुड की तमास स्टारकिड्स से क्यूट है।' एक ने लिखा- 'अपनी मां की कॉपी है बिलकुल।' एक ने लिखा - 'बार्बी डॉल, बहुत ही क्यूट।'
5/7Image Source : Instagram/@mahimachaudhry1
महिमा चौधरी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अरियाना की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों महिमा ने अरियाना के 18वें बर्थडे सेलिब्रेशन और ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की थीं, जिन पर यूजर्स ने भर-भर के कमेंट किए और उनकी फिल्मों में एंट्री को लेकर सवाल शुरू कर दिए थे।
6/7Image Source : Instagram/@subhashghai1
महिमा चौधरी ने 1997 में 'परदेस' से अपना डेब्यू किया था, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान लीड रोल में थे। इसके अलावा अमरीश पुरी और अपूर्व अग्निहोत्री भी इस फिल्म का हिस्सा थे। सुभाष घई द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी और इस फिल्म के लिए महिमा चौधरी को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू से भी नवाजा गया था।
7/7Image Source : Instagram/@mahimachaudhry1
परदेस के बाद महिमा 'दिल क्या करे', 'दागः द फायर', 'धड़कन', 'लज्जा', 'दीवाने' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में नजर आईं। पिछले दिनों वह इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की नादानियां में भी दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने खुशी कपूर की मां की भूमिका निभाई थी।