श्वेता तिवारी या मौनी रॉय ही नहीं, इन स्टार्स की भी एकता कपूर ने चमकाई किस्मत
श्वेता तिवारी या मौनी रॉय ही नहीं, इन स्टार्स की भी एकता कपूर ने चमकाई किस्मत
एकता कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं और उन्होंने कई हिट फिल्में और सीरीज प्रोड्यूस की हैं। सिर्फ फिल्में ही नहीं, उन्होंने कई नए चेहरे को प्रोड्यूस किया है जो अब फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।
Published : Jun 22, 2025 04:52 pm IST, Updated : Jun 22, 2025 04:52 pm IST
1/11Image Source : Instagram
एकता कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं और उन्होंने कई हिट फिल्में और सीरीज प्रोड्यूस की हैं। सिर्फ फिल्में ही नहीं, उन्होंने कई नए चेहरे को प्रोड्यूस किया है जो अब फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। श्वेता तिवारी और मौनी रॉय उन्हीं में से एक हैं।
2/11Image Source : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर द्वारा निर्मित टेलीविजन शो 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में मशहूर हो गए। इस शो के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में अपना करियर बनाया।
3/11Image Source : Instagram
श्वेता तिवारी को एकता कपूर के टेलीविजन सीरीज 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा के किरदार के लिए जाना जाता है। लोग आज भी उन्हें इस किरदार के लिए बहुत याद करते हैं।
4/11Image Source : Instagram
राजकुमार राव भारत के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से अपने करियर की शुरुआत की जिसे एकता कपूर, शोभा कपूर और प्रिया श्रीधरन ने ALT एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया था।
5/11Image Source : Instagram
राजनीति में आने से पहले स्मृति ईरानी का मनोरंजन जगत में सफल करियर रहा है। वह शोभा कपूर और एकता कपूर द्वारा सह-निर्मित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती थीं।
6/11Image Source : Instagram
राम कपूर ने एकता कपूर द्वारा निर्मित 'बड़े अच्छे लगते हैं' से लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक 'न्याय' से अपनी बेहतरीन शुरुआत की।
7/11Image Source : Instagram
विद्या बालन 1995 में पहली बार सिटकॉम 'हम पांच' में नजर आई थीं, जिसे एकता कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर बनाया था। उन्होंने बंगाली फिल्म 'भालो थेको' से अपनी पहली फिल्म की शुरुआत की।
8/11Image Source : Instagram
आयुष्मान खुराना ने 2004 में रियलिटी टेलीविजन शो एमटीवी रोडीज का दूसरा सीजन जीता और अपने करियर के शुरुआती दिनों में एकता के साथ काम किया है।
9/11Image Source : Instagram
राधिका मदान फिल्मों में काम करने से पहले टीवी जगत में काम कर चुकी हैं। उन्होंने एकता के शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
10/11Image Source : Instagram
मौनी रॉय भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक हैं। मौनी ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी और बाद में शो 'नागिन' से अपने करियर को आगे बढ़ाया।
11/11Image Source : Instagram
अंकिता लोखंडे ने बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर द्वारा निर्मित 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना मानव देशमुख की भूमिका निभाई थी। बाद में, उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना कमाल दिखाया और छा गईं।