1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. गले में रुद्राक्ष की माला, सिर पर पगड़ी और हाथ में गड़ासा, पहली बार दिखा सुनील शेट्टी का ऐसा अवतार

गले में रुद्राक्ष की माला, सिर पर पगड़ी और हाथ में गड़ासा, पहली बार दिखा सुनील शेट्टी का ऐसा अवतार

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Feb 17, 2025 10:06 pm IST,  Updated : Feb 17, 2025 10:06 pm IST
सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली स्टारर ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें दमदार एक्शन और हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस भरे हुए हैं। यह ऐतिहासिक ड्रामा उन वीर योद्धाओं की कहानी बयां करता है, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों से प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
1/6 Image Source : Instagram

टीजर में कई रोमांचक पल देखने को मिलते हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि सुनील शेट्टी तीन साल बाद ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ के साथ बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार वह 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘घनी’ में नजर आए थे और अब वह एक ऐतिहासिक रोमांच और साहसिक यात्रा पर अपने प्रशंसकों को लेकर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
2/6 Image Source : Instagram

सुनील शेट्टी, फिल्म में वेगड़ा की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर में सुनील शेट्टी जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस में नजर आते हैं। उनकी दमदार और प्रभावशाली अदाकारी कहानी में जान डाल देती है। सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई में उनका किरदार एक अहम भूमिका निभाता है। इस रोल में वो फिल्म की रिलीज से पहले की गहरा प्रभाव छोड़ रहे हैं।
3/6 Image Source : Instagram

एक ऐतिहासिक योद्धा के रूप में उनका यह रूप फिल्म को और भी प्रामाणिकता प्रदान करता है। योद्धा के परिधान में सुनील शेट्टी अपने किरदार में रॉ इंटेंसिटी लाते हैं, जिससे वह एक बार फिर साबित करते हैं कि भारतीय सिनेमा में वह आज भी एक बड़ी शक्ति हैं। पहली बार सुनील शेट्टी इस तरह के ऐतिहासिक किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ ही ये दर्शकों के लिए भी पूरी तरह नया अनुभव होगा।
4/6 Image Source : Instagram

अपने दशकों लंबे करियर में सुनील शेट्टी ने खुद को लगातार एक बेहतरीन कलाकार के रूप में विकसित किया है, और ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ में उनकी भूमिका एक बार फिर उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शकों के सामने लाने का वादा करती है। फिल्म में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली मुख्य किरदारों में हैं, जबकि विवेक ओबेरॉय जफर नामक खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे, जो फिल्म की कहानी में और अधिक गहराई जोड़ते हैं।
5/6 Image Source : Instagram

इस पीरियड ड्रामा में आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह सूरज पंचोली के साथ रोमांटिक किरदार निभा रही हैं। प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी और कानू चौहान द्वारा चौहान स्टूडियो के तहत निर्मित ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ एक भव्य सिनेमाई अनुभव होने जा रही है। यह फिल्म पूरे भारत में कई भाषाओं में रिलीज होगी और 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
6/6 Image Source : Instagram

Advertisement