लाइफ में एक बार जरूर देखनी चाहिए ये हॉरर फिल्में, कहानी देख छूट जाएगी कंपकंपी
लाइफ में एक बार जरूर देखनी चाहिए ये हॉरर फिल्में, कहानी देख छूट जाएगी कंपकंपी
'द कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म फ्रैंचाइजी का अब कोई नया पोर्ट नहीं बनाया जाएगा जो दुनिया की सबसे बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसकी आखिरी किस्त 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' 5 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी। हालांकि, आप इसके अलावा और भी कई डरावनी फिल्में देख सकते हैं।
'द कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म फ्रैंचाइजी दुनिया की सबसे बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसकी आखिरी किस्त 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' 5 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी। हालांकि, आप इसके अलावा और भी कई डरावनी फिल्में देख सकते हैं जो ओटीटी पर उपलब्ध है। इनकी कहानी से लेकर हर सीन तक बहुत ही हैरान करने वाले हैं, जिन्हें देख आपकी रूह कंपा जाएगी।
2/8Image Source : Instagram/@muneer_h_khokhar
विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म '1920' रोमांस और हॉरर का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें हर सीन बहुत ही खौफनाक है। जिओ हॉटस्टार की 1920 सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा नजर आए थे। इसकी कहानी एक नवविवाहित जोड़े अर्जुन और लीसा के इर्द-गिर्द घूमती है जो भारत के एक दूरदराज इलाके में पुरानी हवेली में रहने का फैसला करते हैं।
3/8Image Source : Instagram/@shafique_mohamed_ali
'भूतकालम' मलयालम भाषा की मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म है जो सोनी लिव पर हिंदी में भी देखी जा सकती है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सदाशिवन ने किया है, जिसमें शेन निगम और रेवती नजर आए थे।
4/8Image Source : Instagram/@Vikram_K_Kumar
'यवरुम नालम' यह तमिल हॉरर फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो एक नए अपार्टमेंट में रहने जाता है और अपने परिवार का भविष्य टीवी पर एक धारावाहिक के जरिए देखता है। हिंदी में ये फिल्म '13बी' नाम से रिलीज हुई है। इसे IMDb पर 7.4/10 रेटिंग मिली है। इस फिल्म में आर माधवन लीड रोल में हैं। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
5/8Image Source : Instagram/@andyworx
'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इसकी कहानी शिपिंग ऑफिसर पृथ्वी मौर्य (विक्की कौशल) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक रहस्यमय तरीके से मुंबई के तट पर अटके हुए एक सूने कार्गो शिप पर जाता है और वहां जांच-पड़ताल करता है। ये प्राइम वीडियो पर है।
6/8Image Source : Instagram/@sehbanreviewsmovies
इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा की परी भी है। यह फिल्म हॉरर देखने वालों के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी लड़की रुखसाना पर है, जिसकी अर्नब (परमब्रत चटर्जी) मदद करने की कोशिश करता है। ये हॉरर फिल्म थोड़ी अलग है, जिसमें सिर्फ डर की कहानी को दिखाया गया है।
7/8Image Source : Instagram/@shemarootelugu
साल 2018 में रिलीज हुई साउथ की हॉरर फिल्म 'भागमति' में अनुष्का शेट्टी नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जिसे एक भूतिया हवेली में कैद कर दिया जाता है, जिसके बाद कई सारे डरावने रहस्य सामने आते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.0/10 रेटिंग मिली है। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
8/8Image Source : Instagram/@esteban.vqz
'द कॉन्ज्यूरिंग' उन हॉरर फिल्मों की फ़्रैंचाइजी में से एक है जो दर्शकों की सालों से पसंदीदा बनी हुई है। इसकी आखिरी किस्त 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' 5 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी।