कौन हैं उत्सव दहिया? रिबेल किड अपूर्वा मखीजा से क्या है पंगा, एक गाने से काट दिया बवाल
कौन हैं उत्सव दहिया? रिबेल किड अपूर्वा मखीजा से क्या है पंगा, एक गाने से काट दिया बवाल
रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अपूर्वा अपने किसी बयान या वीडियो को लेकर नहीं बल्कि खुद पर लगे आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। उन पर उत्सव दहिया ने अपने गाने के जरिए धोखा देने का आरोप लगाया है।
मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार चर्चा का विषय उनका कोई कमेंट या फिर वीडियो नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है, जो 30 जनवरी 2025 को खत्म हो गई थी। अब एक गाने के साथ अपूर्वा मखीजा की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, उत्सव दहिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपूर्वा पर कई आरोप लगाए हैं, ऐसे में अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। तो चलिए आपको उत्सव दहिया के बारे में बताते हैं।
दरअसल, उत्सव दहिया एक समय पर अपूर्वा मखिजा के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था। अक्सर दोनों अपनी तस्वीरें-वीडियो साथ में शेयर करते और व्लॉग्स में भी साथ नजर आते। लेकिन, इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया और रिश्ता खत्म होने पर अपूर्वा ने एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि अब वह ओरिजनल जीजू के साथ ही सामने आएंगी।
अपूर्वा मखीजा के एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया की बात करें तो वह एक इन्वेस्टमेंट बैंकर, कंटेंट क्रिएटर और सिंगर भी हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर गौर करें तो वह फिलहाल मॉर्गन स्टैनली में एसोसिएट के पद पर सिडनी ऑफिस में कार्यरत हैं।
4/8Image Source : Instagram/@utsavdahiya
उत्सव दहिया ने 2019 में मॉर्गन स्टैनली में एक एनालिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर ट्रैवल और म्यूजिक वीडियोज के लिए भी मशहूर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 88 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
5/8Image Source : Instagram/@utsavdahiya
हाल ही में उत्सव ने इंस्टाग्राम पर अपना ओरिजिनल ट्रैक 'Cute Little Red Flag' शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए ही अपूर्वा मखीजा पर निशाना साधा है। इस गाने के साथ उन्होंने रिबेल किड पर धोखेधड़ी का आरोप लगाया है और उन्हें रेड फ्लैग बताया है।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अब अगर बकवास की तो मैं सीधा रिसिप्ट्स निकालूंगा। सिर्फ कंटेंट बनाने और ऑनलाइन किसी के चरित्र हनन के लिए झूठ गढ़कर या झूठी कहानियां फैलाकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कभी न करें। बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने का मतलब यह नहीं कि आपको अपने दर्शकों को भड़काकर और उन्हें दूसरों पर भड़काकर अपनी मनमानी करने का अधिकार है।'
'जब तुम्हारी कही बातों की वजह से मुझे धोखेबाज और दुर्व्यवहारी बताया जा रहा था, तो मैंने आपसे और आपकी एजेंसी से संपर्क किया ताकि इस नफरत से निपटने का कोई रास्ता मिल सके। इसके बजाय, मुझे कहा गया, "तुम कुछ भी नहीं हो, तुम्हें खुश होना चाहिए कि तुम उससे डेट कर पाए"। तो उस 'कुछ भी नहीं' का मैसेज ये है- तुमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन मैं अब भी यहां हूं, अब भी खड़ा हूं। इससे तुम्हें कुछ सीख मिलनी चाहिए, तुम्हारे बड़े आंकड़े सिर्फ ऐप पर ही मायने रखते हैं। बाहर एक असली और उससे भी बड़ी दुनिया है।'
उत्सव आगे लिखते हैं- 'सच को किसी फॉलोअर की जरूरत नहीं होती। तो तुम चलाओ अपना घर कलेश से, लेकिन किसी के बारे में झूठ बोलना बंद करो। बाकि लोगों को लाइफ में ढंग के काम करने दो।' अपने इस पोस्ट और गाने के बाद स ही उत्सव चर्चा में बने हुए हैं।