इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' का सफर अब 25 साल का हो चुका है। इस अवसर पर इंडिया टीवी आपके लिए एक खास मौका लेकर आया है, जिसके तहत आप भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।
इंडिया टीवी ने फरीदाबाद के सेक्टर 12 में स्थित पार्श्वनाथ सिटी मॉल में 'आप की अदालत' का सेट लगाया। इस सेट पर बने कठघरे में बैठकर आम लोगों ने सेलिब्रिटी जैसा महसूस किया।
अदालत के सेट पर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा का भी कट आउट लगाया गया है। यहां पर आप आप की अदालत के इस सेट पर तस्वीरें खिंचा सकते हैं।
रजत शर्मा देश के सबसे लोकप्रिय टीवी न्यूज शो 'आप की अदालत' को होस्ट करते है।
पिछले 25 सालों में देशभर के दर्शकों ने ‘आप की अदालत’ को प्यार दिया है। इस शो के जरिए हजारों दर्शकों को तमाम सेलिब्रिटीज को करीब से देखने का मौका मिला है।
आप भी बतौर ऑडियंस ‘आप की अदालत’ का हिस्सा बन सकते है। इसके लिए आपको अपने शहर में लगे किसी मशहूर मॉल के 'आप की अदालत' के सेट (कट आउट) पर जाकर तस्वीरें खींचनी हैं और हमें भेज देना है।
'आप की अदालत' में जज भी किसी वरिष्ठ पत्रकार या नामी हस्ती को बनाया जाता है, जो शो के अंत में आमंत्रित गेस्ट पर अपना फैसला सुनाते हैं।