इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो आप की अदालत ने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर इस शो के सेट से जुड़े कट-आउट देश के कई नामी शॉपिंग मॉल में लगाए गए हैं। जहां पर आम लोग कटघरे में बैठकर सेलिब्रिटी जैसा फील कर सकते हैं। इस मौके पर इंडिया टीवी ‘आप की अदालत’ के दर्शको के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है जिसके जरिए आप भी इस शो के साथ जुड़ सकते हैं।
ऐसा ही शो के सेट का कट-आउट दिल्ली में शाहदरा के सीबीडी मॉल में लगाया गया। इस मॉल में आने वाले लोगों ने शो के कटघरे में बैठ कर जमकर तस्वीरें क्लिक करवाईं।
इस सेट में आम लोग कटघरे में बैठकर तस्वीरें क्लिक करवा सकते है। सेट के साथ ही शो के होस्ट और इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा का कट-आउट भी लगाया गया है।
शो के होस्ट और इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा अब तक इस शो के माध्यस से एक हजार से भी ज्यादा सेलिब्रिटी के इंटरव्यू ले चुके हैं।
पिछले 25 सालों से 'आप की अदालत' शो में रजत शर्मा जनता की तरफ से कई नामी हस्तियों पर मुकादमा चलाते आ रहे हैं।
इस शो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी प्रधानमंत्री, मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के वर्तमान और पूर्व सीएम, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान जैसी बड़ी हस्तियां भी आ चुकी हैं।
पिछले 25 सालों से ये शो दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इसी भरोसे और विश्वास के चलते इंडिया टीवी देश का नंबर वन हिन्दी न्यूज चैनल है।
आप की अदालत देश के सबसे लोकप्रिय न्यूज शो में से एक माना जाता है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़