डायबिटीज के मरीज रात को सोने से पहले पी लें हींग का पानी, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
डायबिटीज के मरीज रात को सोने से पहले पी लें हींग का पानी, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
आयुर्वेद में हींग को इसके पाचक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। वैसे तो ये हर किसी के लिए वरदान है लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये चमत्कारी साबित हो सकता है। रात को सोने से पहले हींग का पानी पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यहां जान लें इसके फायदे।
Published : Jul 03, 2026 08:15 pm IST, Updated : Jul 03, 2026 08:15 pm IST
1/5Image Source : Magnific
हींग में कुछ ऐसे एक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन के सिक्रीशन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। जब शरीर में इंसुलिन सही मात्रा में बनता है, तो ब्लड ग्लूकोज का स्तर अचानक से नहीं बढ़ता, जिससे डायबिटीज को मैनेज करना आसान हो जाता है।
2/5Image Source : Magnific
डायबिटीज के मरीजों में अक्सर कब्ज, गैस, और ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याएं देखी जाती हैं। हींग का पानी पेट के पाचक एंजाइम्स को एक्टिव करता है। रात को इसे पीने से सुबह पेट खुलकर साफ होता है और अपच से राहत मिलती है।
3/5Image Source : Magnific
धीमा मेटाबॉलिज्म डायबिटीज और वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण होता है। हींग का पानी शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बेहतर बनाता है, जिससे कैलोरी बर्न करने और वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
4/5Image Source : Magnific
हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह खून के थक्के बनने से रोकने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
5/5Image Source : Magnific
पेट की समस्याओं या गैस के कारण कई बार रात में नींद ठीक से नहीं आती। हींग का पानी पेट को शांत करता है, जिससे आपको गहरी नींद आती है।