1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. शुगर बढ़ने से इन अंगों पर मंडराने लगता है खतरा

शुगर बढ़ने से इन अंगों पर मंडराने लगता है खतरा

Published : Jun 25, 2025 06:02 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 06:02 pm IST
शुगर बढ़ने से त्वचा पर बुरा असर होता है। हाई ब्लड शुगर में त्वचा पर खुजली, ड्राई पैच और चकत्ते उभर आते हैं। कई बार फंगल इंफेक्शन और फोड़े जैसा इंफेक्शन हो जाता है जिसे ठीक होने में लंबा समय लगता है।
1/5 Image Source : Freepik
शुगर बढ़ने से त्वचा पर बुरा असर होता है। हाई ब्लड शुगर में त्वचा पर खुजली, ड्राई पैच और चकत्ते उभर आते हैं। कई बार फंगल इंफेक्शन और फोड़े जैसा इंफेक्शन हो जाता है जिसे ठीक होने में लंबा समय लगता है।
हाई ब्लड शुगर किडनी के लिए घातक है। डायबिटीज यूरिनरी ट्रैक्ट की नसों को नुकसान पहुंचा सकती है। जिसकी वजह से बार-बार पेशाब और यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय में किडनी पर बुरा असर होता है।
2/5 Image Source : Freepik
हाई ब्लड शुगर किडनी के लिए घातक है। डायबिटीज यूरिनरी ट्रैक्ट की नसों को नुकसान पहुंचा सकती है। जिसकी वजह से बार-बार पेशाब और यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय में किडनी पर बुरा असर होता है।
शुगर बढ़ने से मुंह में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। जिससे मसूड़ों की बीमारी जैसे सूजन, दांतों जल्दी गिरने की समस्या हो सकती है। डायबिटीज के मरीज को मसूड़ों में संक्रमण होने का खतरा भी पैदा होता है।
3/5 Image Source : Freepik
शुगर बढ़ने से मुंह में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। जिससे मसूड़ों की बीमारी जैसे सूजन, दांतों जल्दी गिरने की समस्या हो सकती है। डायबिटीज के मरीज को मसूड़ों में संक्रमण होने का खतरा भी पैदा होता है।
हाई ब्लड शुगर दिमाग पर भी असर डालता है। ऐसे लोगों को भूलने या कुछ कंफ्यूजन जैसी स्थिति हो सकती है। डायबिटीज के मरीज में ब्रेन फॉग और अल्जाइमर का खतरा ज्यादा रहता है।
4/5 Image Source : Freepik
हाई ब्लड शुगर दिमाग पर भी असर डालता है। ऐसे लोगों को भूलने या कुछ कंफ्यूजन जैसी स्थिति हो सकती है। डायबिटीज के मरीज में ब्रेन फॉग और अल्जाइमर का खतरा ज्यादा रहता है।
डायबिटीज होने पर पाचनतंत्र पर भी असर पड़ता है। पेट में सूजन, मितली आना, गैस, कब्ज और दस्त की समस्या ऐसे लोगों को ज्यादा होती है। ऐसे लोगों को नींद न आने की समस्या भी हो सकती है।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement